सेबी के कदमों से डेट म्यूचुअल फंड में भी हो रही है वृद्धिएंफी निवेशकों की सुरक्षा के लिए सेबी के साथ काम करेगादैनिक भास्कर May 07, 2020, 08:02 PM ISTमुंबई. म्यूचुअल फंड उद्योग की संस्था एंफी के सीईओ एन.एस वेंकटेश ने कहा है कि सेबी द्वारा उठाए गए कदम से पिछले कुछ वर्षों में बांड मार्केट मजबूत हुआ है। सेबी की मंजूरी से बाजारों के सामान्य कामकाज और डेट म्यूचुअल फंडों में वृद्धि भी हुई है। साथ ही एक्सचेंजों पर लिस्टिंग से सूचनाओं का बेहतर प्रसार होता है।सेबी ने हाल के वर्षों में कई कदम उठाए हैंएन.एस. वेंकटेश ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में सेबी ने भारतीय सिक्योरिटीज मार्केट को मजबूत करने और इसे वैश्विक बाजारों के बराबर लाने के लिए कई कदम उठाए हैं। वैश्विक अनुभव से पता चलता है कि एक्सचेंजों पर लिस्टिंग से जानकारी का बेहतर प्रसार होता है। परिणामस्वरूप मूल्य की डिस्कवरी बेहतर होती है और सेकंडरी बाजारों की लिक्विडिटी में सुधार होता है। सेबी ने अक्टूबर 2019 में भारत में एंफी के सहयोग और म्यूचुअल फंड एडवाइजरी कमेटी (एमएफएसी) से विचार-विमर्श के बाद म्यूचुअल फंड स्कीम्स में नॉन लिस्टेड सिक्योरिटीज में निवेश की सीमा में कैलिब्रेटेड कटौती का प्रस्ताव किया था।सेबी के कदमों से डेट मार्केट मजबूत हुआ हैकमर्शियल पेपर्स जैसे इंस्ट्रूमेंट्स के लिस्टिंग की सुविधा के लिए दिशा-निर्देशों को उपयुक्त रूप से संशोधित किया गया था जो अब तक हमेशा सूचीबद्ध नहीं थे। इशुअर्स को प्रायर इ्श्यू के लिए एक्सचेंजों पर सिक्योरिटीज की लिस्टिंग करने के लिए प्रोत्साहित किया गया था।एंफी के मुख्य कार्यकारी एन एस वेंकटेश ने कहा, 'ये सभी कदम यह सुनिश्चित करने के लिए उठाए गए थे कि प्रत्येक बाजार पार्टिसिपेंट्स की प्रासंगिक जानकारी तक पहुंच हो जो उचित वैल्यू को तलाश कर सक्षम बनाएगा और सेकंडरी मार्केट में लिक्विडिटी में सुधार करेगा। अक्टूबर 2019 सहित पिछले कुछ वर्षों में सेबी द्वारा उठाये गए कदमों ने डेट मार्केट को मजबूत किया है।चुनौतीपूर्ण माहौल में रिडेंम्प्शन पूरा हो रहा हैवेंकटेश ने कहा, ' म्यूचुअल फंड्स ने मौजूदा चुनौतीपूर्ण समय में रिडेम्पशन को पूरा करने सहित हमेशा की तरह कारोबार किया है। बाजार खुले हैं और पहले की तरह काम कर रहे हैं। प्राइमरी बाजार में सिक्योरिटीज को स्वीकार करने और डेट मार्केट को मजबूत करने के लिए सेबी द्वारा किए गए उपायों के कारण पोर्टफोलियो के लिक्विडेशन के माध्यम से रोजाना रिडेम्पशन हो रहा है। वेंकटेश ने कहा कि एंफी निवेशकों की सुरक्षा और भागीदारी में सुधार के लिए डेट मार्केट को मजबूत करने के लिए सेबी के साथ काम करना जारी रखेगा।
Source: Dainik Bhaskar May 07, 2020 14:26 UTC