भारत की कोशिशों से संयुक्त राष्ट्र ने साल 2023 को मोटे अनाजों का साल (International Year of Millets- 2023) घोषित किया है. पूसा बासमती के 3 क़िस्मों के बीज इस मेले में किसानों को उपलब्ध कराए जाएंगे जो कि मेले का मुख्य आकर्षण होगा. किसानों के सम्मान से दूसरे किसानों को कृषि क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलती है. इस मेले के ज़रिये किसानों को नई तक़नीकों की जानकारी के साथ कृषि में कुछ नया करने का नज़रिया भी मिलता है. आप भी कृषि की मॉडर्न तक़नीक को जानना और समझना चाहते हैं तो पूसा कृषि विज्ञान मेले में ज़रूर जाएं.
Source: Dainik Jagran February 12, 2023 20:22 UTC