युद्ध ईरान में, चांदी रूस की: रूस की तेल कमाई हुई दोगुनी, अप्रैल में झटक सकता है 9 अरब डॉलर - News Summed Up

युद्ध ईरान में, चांदी रूस की: रूस की तेल कमाई हुई दोगुनी, अप्रैल में झटक सकता है 9 अरब डॉलर


रॉयटर्स के मुताबिक, ईरान युद्ध के कारण उपजे तेल और गैस संकट ने रूस की सबसे बड़ी सिंगल ऑयल टैक्स कमाई को दोगुना कर दिया है. अप्रैल में यह बढ़कर 9 अरब डॉलर (करीब 700 अरब रूबल) होने की उम्मीद है. रूस को मार्च में मिनरल एक्सट्रैक्शन टैक्स (MET) से 327 अरब रूबल मिले थे, जो अप्रैल में बढ़कर लगभग 700 अरब रूबल पहुंच रहे हैं. फिर भी, रूस के लिए इस अप्रत्याशित लाभ की भी सीमाएं हैं, और रूस के अर्थशास्त्रियों ने बार-बार चेतावनी दी है कि 2026 एक कठिन वर्ष हो सकता है. वित्त मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि जनवरी-मार्च 2026 में रूस का बजट घाटा 4.58 ट्रिलियन रूबल या सकल घरेलू उत्पाद का 1.9% था.


Source: NDTV April 10, 2026 09:00 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */