युद्ध के बीच 100% टैरिफ का एलान, चेतावनी के साथ 120 दिन की मोहलत, ट्रंप ने सख्त किए आयात से जुड़े नियम - News Summed Up

युद्ध के बीच 100% टैरिफ का एलान, चेतावनी के साथ 120 दिन की मोहलत, ट्रंप ने सख्त किए आयात से जुड़े नियम


नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने ईरान युद्ध के बीच टैरिफ (Trump Tariff) लगाने का एलान कर दिया है। यह शुल्क ईरान के खिलाफ नहीं बल्कि अपनी "मोस्ट फेवर्ड नेशन" मूल्य निर्धारण पहल में शामिल नहीं होने वाली दवा कंपनियों को टारगेट करते हुए लगाया है। दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने एक व्यापक टैरिफ योजना की शुरुआत की है, साथ ही मेटल इंपोर्ट ड्यूटी (Import Duty on Metal) में भी नए बदलाव किए हैं। नई पॉलिसी के तहत कुछ आयातित पेटेंट दवाओं और उनके प्रमुख घटकों पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाया गया है। ट्रंप के इस कदम का मकसद दवा निर्माताओं को अमेरिका में प्रोडक्शन ट्रांसफर करने और अमेरिकी उपभोक्ताओं को सीधे कम कीमतों पर दवाएं उपलब्ध कराने के लिए मजबूर करना है।ट्रंप प्रशासन के अधिकारियों का कहना है कि इस कदम का उद्देश्य घरेलू उत्पादन को गति देना है। एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ने कहा, "उन्हें पर्याप्त चेतावनी दी गई थी और हम इसे लागू करने जा रहे हैं। 120-180 दिन की मोहलत इस टैरिफ के लिए ट्रंप प्रशासन ने बड़ी दवा कंपनियों को 120 दिनों की समय सीमा दी गई है और ये इस गर्मी के अंत में लागू होंगे, जबकि छोटी कंपनियों को अनुपालन के लिए 180 दिन मिलेंगे। हालांकि, इस आदेश में व्यापक छूटें शामिल हैं। जो कंपनियां मूल्य निर्धारण पहल में शामिल होने या अमेरिका में विनिर्माण इकाइयां स्थापित करने के लिए सहमत होती हैं, वे टैरिफ में काफी कमी कर सकती हैं या उनसे बच सकती हैं। जो कंपनियां अपना प्रोडक्शन अमेरिका में ट्रांसफर करती हैं, उनके लिए टैरिफ 20 प्रतिशत तक कम हो सकता है।इसके अतिरिक्त, यूरोपीय संघ, जापान, दक्षिण कोरिया और स्विट्जरलैंड सहित मौजूदा व्यापार समझौते वाले क्षेत्रों में स्थित कंपनियों को लगभग 15 प्रतिशत कम टैरिफ का सामना करना पड़ेगा, जबकि ब्रिटेन स्थित कंपनियों पर लगभग 10 प्रतिशत टैरिफ लागू होगा। ट्रंप प्रशासन ने पहले ही एक दर्जन से अधिक दवा कंपनियों के साथ समझौते कर लिए हैं, जिनमें मूल्य निर्धारण में रियायत और घरेलू निवेश के बदले अस्थायी टैरिफ राहत की पेशकश की गई है।


Source: Dainik Jagran April 03, 2026 08:01 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */