ट्रंप के इस रुख के बाद कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में 11 प्रतिशत की जोरदार गिरावट दर्ज की गई है, जबकि अमेरिकी शेयर बाजार (S&P 500) में 2.25% का उछाल आया है. शनिवार को ईरान को '48 घंटे का अल्टीमेटम' देने वाले ट्रंप के सुर सोमवार को बदले-बदले नजर आए. जब ट्रंप ने ईरान को धमकी दी थी, तब डर था कि तेल की सप्लाई रुक जाएगी, जिससे कीमतें आसमान छूने लगी थीं. अब बातचीत की खबर से निवेशकों को लगा कि युद्ध टल सकता है, इसलिए सप्लाई रुकने का डर खत्म होते ही कच्चे तेल के दाम 11% गिर गए. ईरान की प्रतिक्रियादूसरी ओर ट्रंप के बयान पर ईरान का ऑफिशियल बयान भी आ गया है.
Source: NDTV March 23, 2026 14:35 UTC