Hindi NewsLocalBiharMan Body Recovered From House In Begusarai; Bihar Crime Latest Newsयुवक की मिली लाश, हत्या और सुसाइड में फंसी पुलिस: बेगूसराय में फंदे से लटकता मिला युवक का शव, पुलिस बोली- सुसाइड की आशंकाबेगूसराय 7 घंटे पहलेकॉपी लिंकशव के पास बिलखते परिजन।बेगूसराय के तेयाय थाना क्षेत्र के रघुनंदनपुर गांव में घर के भीतर से ही एक युवक की लाश मिली। फंदे से लटकती हुई उसकी लाश पर परिजनों की नजर गई। मृतक श्रवण पाठक का घरेलू मामले में ही जमीन विवाद चल रहा था। पुलिस के मुताबिक, मामला सुसाइड का लग रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हो सकता है कि भाई ने ही हत्या की हो।भाई से चल रहा था विवादभाई के साथ आपसी विवाद चल रहा था। इसी के कारण भाई ने अपने भाई को गले में फंदा डालकर हत्या कर दी हो। हालांकि, अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। मौके पर तेयाय थाने के पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमाॅर्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है। आगे की कार्रवाई में पुलिस जुट गई है।मजदूरी का करता था कामवहीं, तेयाय थाना अध्यक्ष का कहना है कि घरेलू विवाद चल रहा था। इसी कारण श्रवण ने गले में फंदा डालकर आत्महत्या करने की बात सामने आ रही है। फिलहाल पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि श्रवन की हत्या है या आत्महत्या। वहीं, इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा है। श्रवण पाठक मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करता था। उसके तीन बच्चे हैं। वहीं इस घटना के बाद बीवी और बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल हो चुका है।
Source: Dainik Bhaskar July 09, 2021 05:35 UTC