युवती को अगवा कर दुष्कर्म: डॉक्टर को दिखाने के लिए घर से निकली 25 वर्षीय युवती को मदद के बहाने बाइक पर बिठाया, जबर्दस्ती कर छोड़ा - News Summed Up

युवती को अगवा कर दुष्कर्म: डॉक्टर को दिखाने के लिए घर से निकली 25 वर्षीय युवती को मदद के बहाने बाइक पर बिठाया, जबर्दस्ती कर छोड़ा


Hindi NewsLocalRajasthanSikarThe Young Man Raped By Kidnapping The Girl Who Came Out Of The House To Take Medicine, After Getting Medical, Statement Will Be Made In Front Of The Magistrate On MondayAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपयुवती को अगवा कर दुष्कर्म: डॉक्टर को दिखाने के लिए घर से निकली 25 वर्षीय युवती को मदद के बहाने बाइक पर बिठाया, जबर्दस्ती कर छोड़ासीकर 6 घंटे पहलेकॉपी लिंकप्रतीकात्मक फोटो।जिले में डॉक्टर को दिखाने के लिए घर से निकली एक युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना रानोली थाना इलाके की है। यहां युवती को युवक ने मदद के बहाने बाइक पर बिठाया, मौका देखकर दुष्कर्म किया। पीड़िता ने घर पर आकर पहले तो डर के मारे कुछ नहीं बताया, लेकिन हिम्मत कर अगले दिन परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने एफआईआर दर्ज करके पीड़िता का मेडिकल कराया है।थानाधिकारी घासीराम ने बताया कि श्यामगढ़ गांव की रहने वाली युवती ने गांव के ही अमितसिंह के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। मजिस्ट्रेट के सामने बयान होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। दर्ज रिपोर्ट के अनुसार 25 वर्षीय युवती 25 मई को दवा लाने अस्पताल जा रही थी। रास्ते में पड़ोसी अमितसिंह बाइक लेकर आया। लॉकडाउन होने की वजह से साधन नहीं मिले तो अमित सिंह ने उसे बाइक पर बिठाया। इसके बाद एक कमरे पर दुष्कर्म किया। हाल ही में युवती के पिता ने उसकी सगाई की थी।


Source: Dainik Bhaskar May 29, 2021 08:43 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */