युवाओं के लिए खुशखबरी: पंजाब पुलिस में होगी कांस्टेबल भर्ती, शैक्षणिक व शारीरिक योग्यता का ब्यौरा जारी, पद व तारीख की घोषणा जल्द - News Summed Up

युवाओं के लिए खुशखबरी: पंजाब पुलिस में होगी कांस्टेबल भर्ती, शैक्षणिक व शारीरिक योग्यता का ब्यौरा जारी, पद व तारीख की घोषणा जल्द


Hindi NewsLocalPunjabJalandharPunjab Police Will Soon Recruit Constable, Complete Information Will Be Available On Www.punjabpolice.gov.inAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपयुवाओं के लिए खुशखबरी: पंजाब पुलिस में होगी कांस्टेबल भर्ती, शैक्षणिक व शारीरिक योग्यता का ब्यौरा जारी, पद व तारीख की घोषणा जल्दजालंधर 6 घंटे पहलेकॉपी लिंकपंजाब पुलिस जल्द भर्ती की तारीख की घोषणा करेगी। - प्रतीकात्मक फोटोपंजाब के 18 से 28 साल की उम्र के युवाओं के लिए खुशखबरी है। पंजाब पुलिस जल्द ही कांस्टेबल भर्ती करने जा रही है। जिसमें युवक व युवतियां हिस्सा ले सकेंगी। जिसके बारे में पंजाब पुलिस ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए सूचना दी है। हालांकि भर्ती कब से शुरू होगी, इसकी तारीख की घोषणा नहीं की गई है। युवाओं से अपील की गई है कि वो भर्ती के बारे में आगे की जानकारी के लिए पंजाब पुलिस की ऑफिशियल वेबसाइट www.punjabpolice.gov.in से ही जानकारी लें।यह होगी आवेदन की योग्यतापुलिस के मुताबिक जिला स्तर पर होने वाली भर्ती में 12वीं पास युवा हिस्सा ले सकेंगे, लेकिन उनका 10वीं में पंजाबी विषय होना अनिवार्य है। कांस्टेबल भर्ती में 18 से 28 साल उम्र के युवा हिस्सा ले सकते हैं, इसके अलावा उम्र में छूट पजाब सरकार के नियमों के मुताबिक दी जाएगी। पहले लिखित टेस्ट होगा। जिसमें गणित व लैग्वेज स्किल के साथ जनरल नॉलेज, करंट अफेयर्स के साथ भारतीय संविधान व इंडियन क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम के बारे में सवाल होंगे।लड़का-लड़कियों के लिए यह फिजिकल टेस्टलिखित परीक्षा पास करने वालों कर मैरिट लिस्ट बनाकर फिजिकल टेस्ट लिए जाएंगे। जिसमें लड़कों के लिए 6 मिनट 30 सेकेंड में 1600 मीटर रेस, 3.80 मीटर लाँग जंप, 1.10 मीटर हाई जंप करना होगा। रेस के लिए एक व लाँग व हाई जंप के लिए 3-3 चांस मिलेंगे। लड़कियों को 800 मीटर की रेस 4 मिनट 30 सेकेंड में पूरी करनी होगी। इसके अलावा 3 मीटर लाँग जंप व 0.95 मीटर हाई जंप करनी होगी।जानकारी के लिए यहां करें मेलपुलिस के मुताबिक इस संबंध में किसी भी तरह की जानकारी के लिए युवा पंजाब पुलिस से ppconstable2021@gmail.com पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा युवाओं से अपील की गई है कि इसके बारे में पूरी जानकारी के लिए पंजाब पुलिस की वेबसाइट देखते रहें।चुनाव से जोड़कर देखी जा रही भर्तीपंजाब पुलिस में भर्ती प्रक्रिया को चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। कांग्रेस घर-घर रोजगार की बात कहकर पंजाब में सत्ता में आई थी। लोग सरकारी नौकरी की उम्मीद लगाकर बैठे थे लेकिन सरकार ने प्राइवेट में काम दिलाने पर जोर दिया। इससे सरकार की आलोचना हो रही थी। इसको देखते हुए अब सरकार इस कांस्टेबल भर्ती के जरिए सरकारी नौकरी देकर विरोधियों का मुंह बंद करने की कोशिश कर रही है।


Source: Dainik Bhaskar May 29, 2021 10:22 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */