लोकतंत्र के बजाय राजतंत्र पर चल रही केंद्र सरकार, आम लोग हो रहे परेशान: सिराज मेंहदी- प्रमुख संवाददाता | मुंबईराकांपा (शरद) भी यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (यूजीसी) के नए नियमों के खिलाफ खड़ी हो गई है। पार्टी का कहना है कि नया नियम उच्च शिक्षा व्यवस्था को राजनीतिक नियंत्रण में लेने और विद्यार्थियों को बांटने की साजिश है। पार्टी ने इस नियमावली को संवैधानिक मूल्यों, सामाजिक सौहार्द और विद्यार्थियों के मौलिक अधिकारों पर हमला करार दिया है। पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिराज मेंहदी ने कहा कि केंद्र सरकार लोकतंत्र के बजाय राजतंत्र पर चल रही है। केंद्र और राज्य सरकारें लगातार ऐसे कानून बना रही हैं, जिससे आम लोग परेशान हो रहे हैं। बिना किसी सर्वदलीय बैठक के ऐसे कानून थोपे जो रहे हैं, जिनका हर तरफ विरोध हो रहा है।
Source: Dainik Bhaskar January 28, 2026 06:53 UTC