राज्य ब्यूरो, लखनऊ। प्रदेश में जनगणना-2027 की तैयारी तेज हो गई है। इसके प्रभावी क्रियान्वयन और संचालन के लिए राज्य के सभी जनपदों में जिला स्तरीय जनगणना समन्वय समिति के गठन कर दिया गया है। समिति के अध्यक्ष जिलाधिकारी/प्रमुख जनगणना अधिकारी होंगे।मुख्य विकास अधिकारी सदस्य होंगे, जबकि नगर निगम वाले जिलों में आयुक्त नगर निगम को भी सदस्य बनाया गया है। अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) संयोजक होंगे। इसके अलावा बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी और जनगणना कार्य निदेशालय के प्रतिनिधि समिति के सदस्य होंगे।
Source: Dainik Jagran January 08, 2026 14:38 UTC