Hindi NewsLocalRajasthanAlwarCBI Registers FIR Again And Raids In UP, West Bengal And Bhiwadi In Rajasthanयूपी गोमती रिवर फ्रंट घोटाले की जांच अलवर तक: सीबीआई ने दुबारा एफआईआर दर्ज कर यूपी, पश्चिम बंगाल व राजस्थान के भिवाड़ी में छापेमारीअलवर 7 घंटे पहलेकॉपी लिंकइस बिल्डर के यहां छापेमारी।उत्तर प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के समय का ड्रीम प्रोजेक्ट गोमती रिवर फ्रंट में घोटाले के आरोप में सीबीआई ने दुबारा FIR दर्ज कर छापेमारी की है। इस छापेमारी की आंच राजस्थान के अलवर जिले के भिवाड़ी तक भी पहुंच गई है। यहां एक बिल्डर के कार्यालय पर टीम ने छापा मारा है। हालांकि यहां के किसी अधिकारी ने इसकी अधिकृत पुष्टि नहीं की है।जानकारी है कि केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान और पश्चिम बंगाल में 42 जगहों पर सोमवार को छापेमारी की है। उत्तर प्रदेश में लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद, बुलंदशहर, रायबरेली और इटावा सहित यूपी में कुल 40 जगहों पर छापेमारी हुई है।डेढ़ हजार करोड़ के प्रोजेक्ट में घोटालेCBI ने इस मामले में दूसरी एफआईआर दर्ज कर 189 लोगों को आरोपी बनाया है। जिनमें 173 प्राइवेट पर्सन हैं और 16 सरकारी अधिकारी हैं। सरकारी अधिकारियों में 3 चीफ इंजीनियरों और 6 सहायक इंजीनियर बताए गए हैं।भिवाड़ी में बिल्डर के यहां जांचअलवर के भिवाड़ी में हाई-टेक काम्पीटेंट बिल्डर प्रालि के कार्यालय पर टीम पहुंची है। यहां किसी भी अधिकृत ने जानकारी नहीं दी। लेकिन कई राज्यों में छापेमारी के साथ ही यहां भी कार्रवाई की गई हैं। भिवाड़ी के स्थानीय पुलिस व अन्य अधिकारियों को इसकी ज्यादा जानकारी नहीं है। भिवाड़ी एसपी राममूर्ति जोशी ने कहा कि सीबीआई की कार्रवाई की जानकारी उनके पास नहीं हैं। यहां स्थानीय पुलिस से कोई सम्पर्क नहीं है।
Source: Dainik Bhaskar July 05, 2021 08:26 UTC