यूपी में 'अचानक बिजली कट' वाले नियम पर भड़के व्यापारी, फिर दे दी 15 दिन की सलाह - News Summed Up

यूपी में 'अचानक बिजली कट' वाले नियम पर भड़के व्यापारी, फिर दे दी 15 दिन की सलाह


जागरण संवाददाता, शामली। बिजली निगम के उपभोक्ताओं के बिल बकाया होने पर बिना किसी पूर्व सूचना के तत्काल कनेक्शन काटने की कार्रवाई पर व्यापारियों ने रोष व्यक्त किया। व्यापारियों ने इस प्रक्रिया को गलत करार देते हुए कार्यप्रणाली में सुधार की मांग की। उन्होंने मांग की कि यदि बकाया धनराशि भी है तो कनेक्शन कट से पहले 15 दिन की चेतावनी दी जानी चाहिए।गुरुवार को सुभाष चाैक स्थित कार्यालय में पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बिजली विभाग द्वारा स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के बिल बकाया होने पर बिना किसी पूर्व सूचना के तत्काल कनेक्शन काटने की कार्रवाई पर नाराजगी जाहिर की।व्यापारियों और नागरिकों ने इस प्रक्रिया को अमानवीय ठहराते हुए कहा कि यह गलत रवैया है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने कहा कि जिस तरह मोबाइल रिचार्ज खत्म होने से पहले उपभोक्ताओं को निरंतर चेतावनी संदेश मिलते हैं, उसी तर्ज पर विद्युत निगम को भी आनलाइन चेतावनी देनी चाहिए।उन्होंने मांग की कि स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटने से कम से कम 15 दिन पहले उन्हें सूचित किया जाए, ताकि वे समय रहते भुगतान कर सकें। अचानक बिजली गुल होने से न केवल व्यापार प्रभावित होता है, बल्कि आम नागरिकों को भी मानसिक व शारीरिक परेशानी झेलनी पड़ती है।


Source: Dainik Jagran March 26, 2026 15:53 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */