उदयपुर की कचौरी - Kachori in Udaipur in Hindi कचौरी न केवल उदयपुर में बल्कि पूरे राजस्थान में सबसे प्रसिद्ध भोजन है। इन कचौरियों के अंदर मसाला भरकर डीप फ्राई करके कुरकरे स्नैक की तरह परोसा जाता है। कचौरी कई तरह की होती है जैसे दाल, प्याज, दही कचोरी, आलू और न जाने कितने प्रकार की। चटनी के साथ परोसा जाने वाला ये स्नैक आपको उदयपुर की किसी भी स्ट्रीट में मिल जाएगा। लेकिन अगर आप बेस्ट कचोरी स्टॉल ढूंढ रहे हैं तो आप सेंट्रल जेल के बाहर प्रतापगढ़ चाट वाला या श्री लाला मिष्ठान से कचौरियों का स्वाद चख सकते हैं। यहां कचौरी केवल 10 रुपए में दी जाती है।इन 7 व्यंजनों के बिना अधूरा है आपका कोलकाता ट्रिप, आप भी इन डिशेस को टेस्ट करने का(फोटो साभार : Indiatimes)उदयपुर की दाबेली - Dabeli in Udaipur in Hindi उदयपुर में राजस्थानी फूड के अलावा, आप यहां मुंबई के स्ट्रीट फूड की वैरायटी भी देख सकते हैं। यहां की गलियों में आप मुंबई का फेमस स्ट्रीट फूड वड़ा पाव से लेकर दाबेली तक स्वादिष्ट व्यंजन टेस्ट कर सकते हैं। पंचवटी में शंकर जी के स्टॉल पर मुंबई के लगभग हर व्यंजन परोसा जाता है, उदयपुर में स्ट्रीट फूड खाने के लिए ये सबसे अच्छी जगहों में से एक है। यहां वड़ा पाव 20 रुपए में मिलता है। यहां आलू वड़ा पाव भी जरूर ट्राई करें।छत्तीसगढ़ घूमने जाएं तो यहां के लोकप्रिय व्यंजनों का भी स्वाद जरूर चखें(फोटो साभार : Economic Times)उदयपुर की मिनी मिर्ची वड़ा - Mini Mirchi Bada in Udaipur in Hindi उदयपुर में सबसे प्रसिद्ध स्ट्रीट फूड में मानक बालाजी का मिनी मिर्ची वड़ा है, जो 1967 से इस स्वादिष्ट और मसालेदार भोजन को बना रहे हैं। अपनी छोटी सी दुकान के बाहर विदेशियों और उदयपुर के निवासियों दोनों की एक मील लंबी कतार देखी जा सकती है। शाम 6:30 से रात 10 बजे के बीच माणक बालाजी के पास इन टेस्टी मिर्ची बड़े बनाने का अपना एक अनूठा तरीका है। आलू, मसाले और नींबू के रस से भरी इन तली हुई छोटी मिर्चों को उदयपुर में रहकर जरूर ट्राई करें। ये टेस्टी व्यंजन का मजा आप केवल 20 रुपए में ले सकते हैं।कभी खाएं हैं आपने कर्नाटक के ये फेमस फूड? कुछ अलग ही फ्लेवर देते हैं ये व्यंजन(फोटो साभार : TOI)उदयपुर की दाल बाटी चूरमा - Daal Baati Churma in Udaipur in Hindi उदयपुर के स्ट्रीट फूड की बात हो रही है और हम दाल बाटी चूरमा के बारे में बात न करें, ऐसे कैसे हो सकता है! उदयपुर के मनोज प्रकाश केंद्र में परोसी जाने वाली लोकप्रिय दाल बाटी की बेहद स्वादिष्ट तरीकों से बनाई जाती है। राजस्थानी व्यंजन, दाल बाटी और दाल पूड़ी उदयपुर के कई खाद्य स्टालों पर आपको देखने को मिल जाएगी। उदयपुर घूमने जा रहे हैं, तो यहां के दाल बाटी का स्वाद जरूर चखें। प्याज और नींबू के साथ परोसी जाने वाली ये डिश केवल 30 रुपए की है। आगरा के ताजमहल को देखने के बाद, इन लोकप्रिय मिठाइयों को भी एक बार जरूर चखें (फोटो साभार : Indiatimes)
Source: Navbharat Times July 17, 2021 08:03 UTC