ये है T20 क्रिकेट की सबसे खतरनाक जोड़ी, विस्फोटक पारियां खेलकर बनाए सबसे ज्यादा रनRizwan Noor Khanmost runs in WT20I as Pair: मेंस क्रिकेट के अलावा वुमेंस क्रिकेट में भी भारतीय प्लेयर्स का जलवा कायम है। भारत की महिला टी20 टीम की सलामी जोड़ी दुनिया सबसे विस्फोटक जोड़ियों में शुमार है। सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना और सफाली वर्मा टी20 इंटरनेशनल में बतौर जोड़ी सबसे ज्यादा रन बनाने वाली प्लेयर हैं। टॉप-5 जोड़ियों की लिस्ट में जर्मनी और बांग्लादेश ने भी जगह बनाई है।भारतीय जोड़ी ने बनाए सबसे ज्यादा रनभारतीय महिला टीम की सलामी बल्लेबाज सफाली वर्मा दुनिया की नंबर वन टी20 प्लेयर हैं। वह आईसीसी रैंकिंग में सर्वाधिक अंकों के साथ पहले पायदान पर काबिज हैं। इसी तरह सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना बल्लेबाजों की आईसीसी रैंकिंग में चौथे नंबर पर हैं। इसके अलावा यह जोड़ी टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली जोड़ी भी बन गई है।2 साल से भी कम समय में खेलीं 23 इनिंग्सबतौर जोड़ी खेलते हुए सफाली और समृति ने किसी भी देश की बल्लेबाज जोड़ी की तुलना में सर्वाधिक रन बनाए हैं। ईएसपीएन क्रिकइंफो के आंकड़ों के अनुसार स्मृति मंधाना और सफाली वर्मा ने सितंबर 2019 से अबतक 22 इनिंग्स में 790 रन बनाए हैं। अन्य जोड़ियों के मुकाबले यह रनों का सर्वाधिक आंकड़ा है।ऑस्ट्रेलिया दूसरे और जर्मनी तीसरे स्थान परवुमेंस टी20 क्रिकेट में बतौर जोड़ी सर्वाधिक रन बनाने के मामले में भारतीय जोड़ी के बाद ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी है। ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाज एलिसा हेली और बेथ मूनी ने 23 इनिंग्स में 750 रन बनाए हैं। जबकि, जर्मनी की क्रिस्टीना गॉग और जेनेट रोनाल्ड 7 इनिंग में 673 रन बनाकर तीसरे स्थान पर हैं।टॉप-5 जोड़ियों में बांग्लादेश की जोड़ी भीइस लिस्ट में चौथे और पांचवें स्थान पर इंग्लैंड और बांग्लादेश की बल्लेबाज जोड़ियां हैं। इंग्लैंड की खतरनाक बल्लेबाज हीथर नाइट और नैटली सीवर की जोड़ी 13 इनिंग में 439 रन बनाकर चौथे नंबर पर है। वहीं, बांग्लादेश की बल्लेबाज फरगना हक और निगार सुल्ताना की जोड़ी 7 इनिंग्स में 425 रन बनाकर पांचवें स्थान पर है।सफाली दुनिया की नंबर वन बल्लेबाजवुमेंस टी20 बल्लेबाजों की टॉप-10 आईसीसी रैंकिंग में भारत की सफाली वर्मा नंबर वन बल्लेबाज पर हैं। ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी दूसरे स्थान पर हैं। जबकि, ऑस्ट्रेलिया की मेग लैनिंग तीसरे और भारत की स्मृति मंधाना चौथे नंबर पर हैं। ऑस्ट्रेलिया की एलिसा हेली पांचवें, न्यूजीलैंड की सोफी डिवाइन छठे, सूजी बेट्स सातवें, वेस्टइंडीज की स्टेफनी टेलर आठवें, स्कॉटलैंड की कैथरीन ब्रीस नवें और इंग्लैंड की नैटली सीवर 10वें स्थान पर काबिज हैं।
Source: Dainik Jagran July 14, 2021 08:00 UTC