देश भर में 74वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश में भी स्वतंत्रता दिवस की धूम है। शनिवार सुबह 9 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विधानभवन पर ध्वजारोहण किया। उन्होंने कहा आज जब देश हर्षोल्लास के साथ अपना 74वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है तो दूसरी ओर हम सबके सामने वैश्विक महामारी कोविड-19 की त्रासदी भी है। जिन लोगों ने दूसरों की सेवा व जान बचाते हुए, संकमण की वजह से अपनी जान गंवाई है, ऐसे सभी कोरोना वॉरियर्स को उन्होंने विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।सीएम ने कहा कि जब देश 74वां स्वाधीनता दिवस मना रहा है, तब स्वाभाविक रूप से हम सबको देश की स्वाधीनता के महत्व को समझना होगा और इस स्वतंत्रता को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए सार्थक प्रयास, प्रत्येक भारतवासी के स्तर पर हो सकते हैं, इसका भी अवश्य ध्यान रखना होगा।
Source: Navbharat Times August 15, 2020 18:56 UTC