रंजिश के कारण लूट: ठेकेदार से मारपीट कर 4.50 लाख की लूट, आठ आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज - News Summed Up

रंजिश के कारण लूट: ठेकेदार से मारपीट कर 4.50 लाख की लूट, आठ आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज


Hindi NewsLocalDelhi ncrGurgaon4.50 Lakh Looted By Assaulting A Contractor, Case Registered Against Eight Accusedरंजिश के कारण लूट: ठेकेदार से मारपीट कर 4.50 लाख की लूट, आठ आरोपियों के खिलाफ केस दर्जगुरुग्राम 9 घंटे पहलेकॉपी लिंकधर्मशाला का ठेका लेने को लेकर हुआ विवाद।धर्मशाला के ठेके को लेकर हुआ विवाद, सेक्टर-5 थाना पुलिस कर रही मामले की जांचगत चार जुलाई को आरोपियों ने ठेका लेने से खफा होकर दिया वारदात को अंजामधर्मशाला का ठेका लेने को लेकर हुए विवाद में आठ लोगों ने ठेकेदार से मारपीट कर 4.50 लाख रुपए लूट लिए जाने का मामला सामने आया है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही सेक्टर-5 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। गुड़गांव निवासी धीरज ने बताया कि उन्होंने क्षेत्र की वाल्मीकि धर्मशाला के संचालन का ठेका लिया है। पूरे साल धर्मशाला में होने वाले कार्यक्रमों की बुकिंग उनके द्वारा की जानी है। उनके द्वारा ठेका लेने से पड़ोसी खफा थे। आरोप है कि 4 जुलाई को गांव के ही निवासी रणजीत, मंगल, नवीन, नीतू, गीता, मोहित उर्फ छोटी, नवीन, दीपक उर्फ गंजा उनके कार्यालय पर आए। यहां धीरज का नौकर गौरव मौजूद था जिसके साथ इन सभी आठों लोगों ने मारपीट कर गौरव को घायल कर दिया। कार्यालय में रखे करीब 4.50 लाख रुपए लूटकर उसे जान से मारने की धमकी दी। इसकी सूचना गौरव ने धीरज को दी। धीरज ने गौरव को अस्पताल पहुंचाकर इसकी सूचना पुलिस को दी। सेक्टर-5 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


Source: Dainik Bhaskar July 06, 2021 12:11 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */