रांची में शव मिलने से सनसनी: रिंग रोड के किनारे खेत में मिला युवक का शव, केमिकल का इस्तेमाल कर शव को नष्ट करने का किया गया है प्रयास - News Summed Up

रांची में शव मिलने से सनसनी: रिंग रोड के किनारे खेत में मिला युवक का शव, केमिकल का इस्तेमाल कर शव को नष्ट करने का किया गया है प्रयास


Hindi NewsLocalJharkhandRanchiRanchi Crime; Dead Body Of Unknown Youth Found In Front Of Ring Roadरांची में शव मिलने से सनसनी: रिंग रोड के किनारे खेत में मिला युवक का शव, केमिकल का इस्तेमाल कर शव को नष्ट करने का किया गया है प्रयासरांची 8 घंटे पहलेकॉपी लिंकथाना प्रभारी ने बताया कि हत्या के बाद आरोपियों ने उसकी पहचान मिटाने के लिए उसके शरीर पर केमिकल का इस्तेमाल किया है। इसके कारण मृतक के कई अंग बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। (प्रतिकात्मक फोटो)BIT OP थाना क्षेत्र के नेवरी रिंग रोड के सामने शनिवार को एक अज्ञात युवक का शव मिला है। शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही BIT OP पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच कर रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया हैथाना प्रभारी मनदीप उरांव ने बताया कि सूचना मिली कि रिंग रोड के किनारे एक खेत में किसी का शव पड़ा है। व्यक्ति का चेहरा व छाती पूरी तरह सूज गई है। इसके कारण उसकी पहचान नहीं हो पाई है।थाना प्रभारी ने बताया कि हत्या के बाद आरोपियों ने उसकी पहचान मिटाने के लिए उसके शरीर पर केमिकल का इस्तेमाल किया है। इसके कारण मृतक के कई अंग बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। पुलिस टीम ने घटनास्थल से शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई है।


Source: Dainik Bhaskar July 24, 2021 09:01 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */