Rajasthan Weather: राजस्थान में रविवार को भीषण गर्मी का दौर देखने को मिला जहां कई जगहों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया. आईएमडी के जयपुर केंद्र के अनुसार, झुंझुनूं जिले के पिलानी में सबसे ज्यादा 40.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया. बीकानेर में अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस, चूरू में 39.1 डिग्री सेल्सियस और जैसलमेर में 39.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जोधपुर शहर में तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस, फतेहपुर (सीकर) में 38.5 डिग्री सेल्सियस और टोंक के वनस्थली व जोधपुर के फलौदी में 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जयपुर में अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि श्रीगंगानगर और झुंझुनूं में 37.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.
Source: NDTV March 09, 2026 08:27 UTC