राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का ट्वीट- कोरोनावायरस का खतरा बना हुआ, जैसे-जैसे प्रवासी लौट रहे हैं, सभी को अधिक सतर्क रहना होगा - Dainik Bhaskar - News Summed Up

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का ट्वीट- कोरोनावायरस का खतरा बना हुआ, जैसे-जैसे प्रवासी लौट रहे हैं, सभी को अधिक सतर्क रहना होगा - Dainik Bhaskar


बाहर से आने वाले लोगों को अनिवार्य रूप से 14 दिनों तक क्वारैंटाइन में रहना होगाजब परीक्षण और रिकवरी की बात आती है तो राजस्थान अन्य राज्यों से आगेदैनिक भास्कर May 08, 2020, 05:32 PM ISTजयपुर. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार सुबह ट्वीट करते हुए लोगों से लॉकडाउन की आगे भी पालन करने की अपील की। उन्होंने लिखा कि कोरोनावायरस का खतरा बना हुआ है। हम सभी को सतर्क रहने के साथ लॉकडाउन नियमों का पालन करना होगा। अब जैसे-जैसे प्रवासी लौट रहे हैं, सभी को अधिक सतर्क रहना होगा। आने वाले लोगों को अनिवार्य रूप से 14 दिनों तक क्वारैंटाइन में रहना होगा।गहलोत ने लिखा मास्क पहनना, सोशल डिस्टेंस बनाए रखना, बिना किसी वैध कारण के बाहर जाने से बचना, ये कुछ सावधानियां हैं जिनका हमें लगातार पालन करना है। बार-बार हाथ धोना और सड़कों पर थूकना नहीं है। राज्य सरकार आपके साथ है। हर तरह से मदद करने की कोशिश कर रही है। हमारी जान बचाने के लिए पूरी कोशिश कर रही है। जब परीक्षण और रिकवरी की बात आती है तो राजस्थान अन्य राज्यों से आगे है। यह डॉक्टरों और अस्पताल के कर्मचारियों के समर्पण और लोगों के समर्थन से ही मुमकिन हो पाया है। हम कोरोना को पूरी तरह से हराने के लिए आपका सहयोग चाहते हैं।मुख्यमंत्री गहलोत का ट्वीट


Source: Dainik Bhaskar May 08, 2020 10:42 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */