Hindi NewsLocalRajasthanJaipurSpeaker CP Joshi Expressed Anger At The Order Of The Court's Orderराजस्थान: कोर्ट के आदेशात्मक आग्रह पर स्पीकर सीपी जोशी ने जताया गुस्साजयपुर 11 घंटे पहलेकॉपी लिंकAdvertisement Advertisementविधानसभा स्पीकर डाॅ. सीपी जोशी ने अपने निवास पर बुधवार सुबह प्रेस वार्ता की और इसमें कोर्ट के आदेशात्मक आग्रह पर कड़ी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा- हाईकोर्ट ने मुझे विधायकों की मेरे विचारार्थ लंबित अयोग्यता याचिकाओं पर दो बार निर्णय नहीं लेने के लिए निर्देशित किया है। यह संविधान प्रदत्त स्पीकर के अधिकारों का अतिक्रमण हैं।दो संवैधानिक बाॅडी आपस में टकराए नहीं, इसलिए राजस्थान में उत्पन्न इस संवैधानिक संकट को टालने के लिए सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दायर की जा रही है। इसमें केवल मुझे संविधान की 10 वीं अनुसूची के तहत संवैधानिक दायित्वों के निर्वहन की अनुमति मांगी है। हाईकोर्ट के निर्देशों से स्पीकर संवैधानिक प्राधिकार कम हुआ है, जो पूर्व में सुप्रीम कोर्ट द्वारा निर्धारित कानून के विपरीत है।यह संवैधानिक संकट का समय है। मैं बाध्य हूं। डाॅ. जोशी ने कहा कि हाईकोर्ट और स्पीकर की भूमिका संविधान के अधिकारों के तहत स्पष्ट परिभाषित है। सब कुछ साफ होने पर भी स्पीकर के अधिकारों का अतिक्रमण और कार्य के बीच गतिरोध पैदा कर अपने लक्ष्य प्राप्त करने के लिए कोई निर्णय होता है तो यह विधानसभा अध्यक्ष जैसी अथाॅरिटी को कमजोर करने का काम होगा।
Source: Dainik Bhaskar July 23, 2020 03:00 UTC