राजस्थान-गुजरात सीमा विवाद: 65 साल से अटका 200 बीघ जमीन का विवाद, सुलझाने में जुटे दोनों राज्यों के अधिकारी, फिर शुरू हुआ सर्वे - News Summed Up

राजस्थान-गुजरात सीमा विवाद: 65 साल से अटका 200 बीघ जमीन का विवाद, सुलझाने में जुटे दोनों राज्यों के अधिकारी, फिर शुरू हुआ सर्वे


Hindi NewsLocalRajasthanUdaipurOfficials Of Both The States Engaged In Resolving The Old Dispute, The Survey Of The Disputed Plot Started Againराजस्थान-गुजरात सीमा विवाद: 65 साल से अटका 200 बीघ जमीन का विवाद, सुलझाने में जुटे दोनों राज्यों के अधिकारी, फिर शुरू हुआ सर्वेउदयपुर 6 घंटे पहलेकॉपी लिंकविवादित जमीन का जल्द निकलेगा हल।राजस्थान गुजरात सीमा के बरसों पुराने विवाद को सुलझाने के लिए फिर से प्रयास शुरू हो गए हैं। दोनों राज्यों के अधिकारियों ने उदयपुर के कोटडा में विवादित जमीन का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों की टीम ने फिर से सर्वे शुरू कर विवादित जमीन के मालिकाना हक देने की भी बात कही।बातचीत करते अधिकारी।दरअसल, राजस्थान गुजरात सीमा पर पिछले 65 साल से 200 बीघा जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। जिसमें उदयपुर जिले के कोटडा तहसील और गुजरात के बनासकांठा जिले की पोसीना तहसील के सीमावर्ती गांव शामिल है। दोनों राज्य में जमीन सेटलमेंट के समय सही यह विवाद शुरू हुआ था। जिसके तहत यह जमीन किस राज्य में शामिल हो गई। उसको लेकर अब तक समाधान नहीं निकल पाया है। जिसके चलते पूर्व में भी कई बार आदिवासी आमने सामने हो चुके हैं। वहीं अब देखना होगा अधिकारियों की कार्यवाही कब तक मूर्त रूप ले पाती है।मौके पर तैनात पुलिस जाब्ता।सालों से जारी है संघर्षस्थानीय लोगों ने बताया कि सीमा से सटे इलाकों में जमीनों को लेकर सालों से विवाद जारी है। दोनों ओर के आदिवासी जमीन पर अपना-अपना हक जमाते हैं। कोटडा थाना क्षेत्र में पड़ने वाला एक भूखंड पर भी विवाद है। इस जमीन पर गुजरात की तरफ से कुछ लोगों ने पहले खेती कर ली। जबकि राजस्थान वाले लोगों ने भी इस पर अपना हक जताया। इसी बात को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए और खूनी संघर्ष शुरू हो गया।


Source: Dainik Bhaskar July 24, 2021 18:33 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */