Hindi NewsLocalRajasthanJaipurEntry In The State May Be Done 4 5 Days Ahead Of Time, Likely To Come Between June 25 And 30; Rain May Be 6 Percent More Than Normalराजस्थान में 4 दिन पहले आएगा मानसून: प्रदेश में 25 से 30 जून के बीच हो सकती है एंट्री, सामान्य से 6 फीसदी ज्यादा बारिश होने का अनुमानजयपुर 17 घंटे पहलेकॉपी लिंकराजस्थान में मानसून का प्रवेश डूंगरपुर-बांसवाड़ा के एरिया से होता है। गुजरात में मानसून के आने के 8-10 दिन बाद यह राजस्थान की सीमा में प्रवेश करता है।राजस्थान में इस बार दक्षिण-पश्चिमी मानसून समय से पहले आ सकता है। इस बार मानसून के 25 से 30 जून के बीच यानी 4 दिन पहले आने की संभावना जताई जा रही है। जबकि राज्य में मानसून 30 जून या उसके बाद ही प्रवेश करता है। मौसम विशेषज्ञ और जयपुर मौसम विभाग के कार्यवाहक निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि गुरुवार को केरल में मानसून प्रवेश कर चुका है। दक्षिण अरब सागर में जो स्थितियां अभी बनी हुई हैं, अगर यही आगे भी बनी रहीं तो मानसून राजस्थान में इस बार समय से 4 दिन पहले पहुंचने की संभावना है।मौसम विभाग ने इस बार प्रदेश में सामान्य से 6 फीसदी ज्यादा बारिश होने का भी अनुमान जताया है। आपको बता दें कि राजस्थान में मानसून का प्रवेश डूंगरपुर-बांसवाड़ा के एरिया से होता है। गुजरात में मानसून के आने के 8-10 दिन बाद यह राजस्थान की सीमा में प्रवेश करता है। इससे पहले पिछले साल 2020 में राज्य में 24 जून को मानसून ने राज्य में प्रवेश किया था और तब पूरे मानसून में सामान्य से 8 फीसदी ज्यादा बारिश हुई थी।बांसवाड़ा, प्रतापगढ़ और सिरोही में होती है सबसे ज्यादा बारिशराजस्थान में जिलेवार स्थिति देखें तो मानसून में सबसे ज्यादा बारिश दक्षिण राजस्थान के बांसवाड़ा, प्रतापगढ़ और सिरोही जिलों में होती है। पिछले साल 2020 में इन जिलों में 1023 MM से पानी बरसा था। पूरे राजस्थान की स्थिति देखें तो यहां औसतन 415 MM बारिश होती है, लेकिन 2020 में 449 MM औसत बारिश दर्ज हुई थी।डूंगरपुर के आसपुर में बरसा था एक फुट से ज्यादा पानी2020 में मानूसन के दौरान एक दिन में सबसे ज्याद बारिश का रिकॉर्ड डूंगरपुर के आसपुर में दर्ज हुआ था। यहां 38 अगस्त के दिन 24 घंटे के दौरान 362 MM बारिश हुई थी। इसी तरह पाली और मारवाड़ जंक्शन में भी पिछले बार मानसून के दौरान 150 MM बारिश दर्ज हुई थी, जो जुलाई और सितंबर में हुई थी।पिछले 10 साल में ये रही मानसून की स्थिति
Source: Dainik Bhaskar June 03, 2021 13:42 UTC