Hindi NewsLocalRajasthanJaipurIn Satish Poonia's Visit To Alwar, Rohitash Sharma Himself Was Not On The Spot But Appealed To The Workers To Welcome Them, Saying – When The Commander Goes To The Border, The Army Is Cheerfulराजे समर्थक के बदले तेवर: सतीश पूनिया के अलवर दौरे में रोहिताश शर्मा खुद मौके पर नहीं, लेकिन कार्यकर्ताओं से स्वागत की अपील कीजयपुर 13 घंटे पहलेकॉपी लिंकरोहिताश शर्मा (फाइल फोटो)भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया के आज के अलवर दौरे से पहले वसुंधरा राजे समर्थक नेता रोहिताश शर्मा के तेवर बदल गए हैं। अब तक नोटिस देने को विनाशकाले विपरीत बुद्धि बताने और वसुंधरा राजे की अनेदेखी पर प्रदेश नेतृत्व पर सवाल उठाने वाले रोहिताश शर्मा ने सतीश पूनिया के अलवर दौरे पर कार्यकर्ताओं से उनका स्वागत सम्मान करने की अपील की है। रोहिताश शर्मा ने तबीयत खराब होने का कारण बताते हुए सतीश पूनिया के अलवर दौरे में फील्ड में नहीं जाने की बात कही है।रोहिताश शर्मा ने वीडियो मैसेज जारी कर कहा- थानागाजी में कुछ असामाजिक कार्यकर्ता हैं जिन्हें पार्टी की रीति नीति से लेना देना नहीं है, उन्होंने फर्जी अकांउट खोल कर दुष्प्रचार शुरू कर दिया कि सतीशजी पूनिया का स्वागत नहीं करें। ऐसे कार्यकर्ताओं के खिलाफ खिलाफ कानूनी कार्रवाई करूंगा। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सबसे सम्मानीय पद होता है उनका जितना स्वागत किया जाए उतना कम है, सभी कार्यकर्ता इस कार्यकम में बढ़-चढ़कर भाग लें और प्रदेशाध्यक्ष का सम्मान करेंरोहिताश शर्मा ने भास्कर से कहा- मेरी तो मांग ही यही थी कि दो साल से अलवर में दो साल से कोई बड़ा नेता नहीं गया तो नेता दौरे करें। अब प्रदेशाध्यक्ष का अलवर दौरा है तो इससे कार्यकर्ताओं में जोश बढ़ेगा। जब कमांडर बॉर्डर पर जाता है तो फौज प्रफुल्ल्ति होती है, मेरी यही मंशा थी। प्रदेशाध्यक्ष, केंद्रीय मंत्रियों के दौरे होने पर ही इलाके में कार्यकर्ताओं का जोश बढ़ता है। छोटे कार्यकर्ताओं को कौन पूछता है, बड़े अधिकारी तभी दबते हैं जब बड़े नेता दौरा करें।रोहिताश शर्मा ने कहा- मेरी न किसी व्यक्ति से नाराजगी थी न बीजेपी से। मेरी नाराजगी कार्यकर्ताओं को नहीं संभालने पर थी। अब हमारे प्रदेशाध्यक्ष कार्यकर्ताओं के बीच जा रहे हैं तो इससे उनमें जोश आएगा। हम लोकतांत्रिक व्यवस्था में हैं तो कार्यकर्ता के मन की आवाज उठानी ही चाहिए। मेरी तबीयत खराब है इसलिए मैं फील्ड में नहीं गया, लेकिन मैंने सभी कार्यकर्ताओं से प्रदेशाध्यक्ष के कार्यक्रम में जाने को कहा है।शर्मा ने पिछले सप्ताह ही दिया था नोटिस का जवाबरोहिताश शर्मा को पार्टी के खिलाफ बयानबाजी करने पर नोटिस दिया गया था। पिछले सप्ताह ही रोहिताश शर्मा ने नोटिस का जवाब दिया था। जिसमें उन्होंने अनुशासनहीनता के आरोपों से इनकार करते हुए पार्टी फॉर्म पर बात उठाने का तर्क दिया था। रोहिताश शर्मा ने अलवर जिले की वर्चुअल बैठक में दो साल से पार्टी के किसी बड़े नेता के अलवर दौरे पर नहीं जाने पर सवाल उठाए थे। इसके बाद उन्होंने वसुंधरा राजे की अनेदखी पर भी नेताओं पर निशाना साधा था।रोहिताश शर्मा के नाम से पूनिया का स्वागत नहीं करने के मैसेज वायरल हुए थेसतीश पूनिया के अलवर दौरे पर उनका स्वागत नहीं करने और उनके कार्यक्रमों से दूर रहने के रोहितश शर्मा के नाम से मैसेज वायरल हुए थे। रोहिताश शर्मा ने उन सबको फेक बताते हुए कानूनी कार्रवाई की बात कही है।
Source: Dainik Bhaskar July 15, 2021 04:13 UTC