डिजिटल डेस्क, पटना। नीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शुक्रवार को शपथ ले ली। इसके साथ ही बिहार की राजनीति में एक नया मोड़ आ गया है। शपथ ग्रहण में बिहार के बड़े नेताओं के साथ कई केंद्रीय मंत्री भी शपथ ग्रहण के दौरान मौजूद रहे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। कई अन्य नेताओं ने भी उनकी नई सियासी पारी को लेकर शुभकामना दी है, लेकिन केंद्रीय मंत्री और एनडीए की सहयोगी हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (HAM) हम के संरक्षक जीतन राम मांझी ने कहा है कि वे उन्हें शुभकामना नहीं देंगे।एक्स पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए मांझी ने लिखा है, आज मैं नीतीश जी को राज्यसभा सदस्य के तौर पर शपथ लेने की बधाई नहीं दूंगा। बस इतना कहूंगा, बिहार विल मिस यू नीतीश जी, ये मैं नहीं पूरे बिहार की जनता कह रही है।
Source: Dainik Jagran April 10, 2026 14:33 UTC