'रामलला की मूर्ति लगाने से अयोध्या में भक्तों पर गोली चलाने की नहीं मिलेगी माफी', अखिलेश पर जमकर बरसे केशव मौर्य - News Summed Up

'रामलला की मूर्ति लगाने से अयोध्या में भक्तों पर गोली चलाने की नहीं मिलेगी माफी', अखिलेश पर जमकर बरसे केशव मौर्य


जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। समाजवादी पार्टी नौटंकी करती रहती है, हाल ही में अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर अयोध्या में स्थापित रामलला की मूर्ति जैसी मूर्ति की फोटो शेयर की, जिसे सैफई में लगाने की बात कही गई। लेकिन मैं अखिलेश यादव को कहना चाहता हूं कि सैफई में रामलला की मूर्ति लगाने से अयोध्या में रामभक्तों पर गोली चलाने वालों को माफी नहीं मिलेगी। रामभक्त कभी भी उनको माफ नहीं करेंगे। यह बातें उत्तर प्रदेश सरकार में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को घंटाघर रामलीला मैदान में आयोजित महर्षि कश्यप जयंती महाकुंभ कार्यक्रम में कहीं।उन्होंने कहा कि 2024 में हुए लोकसभा चुनाव में विपक्ष ने दुष्प्रचार किया कि भाजपा की 400 से अधिक सीटें आने पर संविधान को खत्म कर दिया जाएगा, उस दुष्प्रचार में कुछ लोग फंस गए और वोट विपक्ष को दे दिया, इससे उनको कुछ वोट अधिक मिल गए तो विपक्ष ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का अपमान करना शुरू कर दिया। लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तीसरी बार प्रधाममंत्री बनने के बाद विपक्ष के दुष्प्रचार का सच सामने लाकर रख दिया।


Source: Dainik Jagran April 05, 2026 14:20 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */