राम लला की दर्शन अवधि एक घंटे घटी - News Summed Up

राम लला की दर्शन अवधि एक घंटे घटी


अयोध्या में राम लला के अस्थाई मंदिर में श्रृद्धालुओं के लिए दर्शन अवधि एक घंटे कम कर दी गई है। अब सुबह की दर्शन अवधि को 7बजे से 11बजे तक कर दिया गया है। जबकि सायं कालीन बेला में श्रद्धालुओं के दर्शन को 2बजे से 6बजे तक के लिए बरकरार रखा गया है। एडीएम लॉ एंड ऑर्डर जेपी सिंह ने राम लला के दर्शन की अवधि में परिवर्तन का आदेश जारी कर दिया है।एडीएम सिंह के मुताबिक राम मंदिर के भूमिपूजन को लेकर यह उम्मीद थी कि श्रृद्धालुओं की भीड़ दर्शन की बढ़ेगी। इसलिए 3अगस्त से राम लला के दर्शन अवधि में एक घंटे वृद्धि करके सुबह 7बजे से 12बजे तक कर दी गई थी। लेकिन भूमि पूजन के बाद भीड़ उतनी नहीं बढ़ी। ऐसे में सुबह की पाली में राम लला के दर्शन की अवधि एक घंटे घटा दी गई है।यह आदेश 17अगस्त से लागू होकर अगले आदेश तक जारी रहेगा।


Source: Navbharat Times August 15, 2020 18:56 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */