रायपुर में रईसजादों की पार्टी: लड़कियां हुक्का पीकर कर रहीं थीं डांस और परोसी जा रही थी शराब, पुलिस पहुंची तो हुआ बवाल - News Summed Up

रायपुर में रईसजादों की पार्टी: लड़कियां हुक्का पीकर कर रहीं थीं डांस और परोसी जा रही थी शराब, पुलिस पहुंची तो हुआ बवाल


Hindi NewsLocalChhattisgarhRaipurRaipur Police Raid Police Raid On Juke And Pendulum Cafe In Raipurरायपुर में रईसजादों की पार्टी: लड़कियां हुक्का पीकर कर रहीं थीं डांस और परोसी जा रही थी शराब, पुलिस पहुंची तो हुआ बवालरेड के बाद कैफे में बैठीं रायपुर की लड़कियां।रायपुर पुलिस ने शनिवार देर रात तेलीबांधा इलाके के एक पब और कैफे में छापा मारा है। इस दौरान यहां लड़के-लड़कियां शराब पी रहे थे, तो कोई सिगरेट के कश लेते हुए डांस कर रहा था। हुक्का भी परोसा गया था। शॉर्ट ड्रेस में पहुंची लड़कियां पार्टी करती मिलीं। लेकिन जैसे ही इन लोगों ने पुलिस को देखा, तो लिफ्ट से भागने की कोशिश की। किसी ने चेहरा मास्क से ढंक लिया तो किसी ने दीवार की तरफ मुंह करके खड़ा रहना ही सही समझा।छापे के दौरान नशे के सामान का पूरा बंदोबस्त नजर आया।पुलिस को धमकायाये हालात रायपुर के जूक और पेंडूलम कैफे के थे। यहां पब में पार्टी चल रही थी। कलेक्टर ने रात 10 बजे तक ही खोलने की अनुमति दी थी। मगर रात 12 बजे तक यहां शराब पिलाई जा रही थी। पार्टी चल रही थी। खबर है कि पुलिस के पहुंचने पर कैफे कर्मचारियों और युवकों ने पुलिस स्टाफ के साथ बदसलूकी की।CSP नसर सिद्दीकी ने जांच की।छापे के दौरान कुछ युवक अपनी पहुंच बताकर फोन पर कुछ वीआईपी लोगों से बात करवाने की कोशिश करते रहे। अफसरों की फटकार के बाद उनका जोश ठंडा पड़ा। पार्टी में महाराष्ट्र और ओडिशा से भी लड़के-लड़कियां आए थे।बोतलें पार्टी की कहानी कह रही हैं।अब आबाकरी विभाग को भेजेंगे रिपोेर्टCSP नसर सिद्दीकी ने बताया कि हमें जानकारी मिली थी कि देर रात तक इन कैफे में पार्टी की जा रही थी। टीम ने पहुंचकर पार्टी को बंद करवाया। हमने जांच की तो इन क्लब्स में शराब परोसने का लायसेंस पाया गया है। लेकिन समय सीमा का उल्लंघन है हम इन ठिकानों पर कार्रवाई के लिए आबकारी विभाग को एक लैटर लिखेंगे और कार्रवाई करने के लिए कहा जाएगा।ये भी पढ़ेंपुलिस देख बिल्डिंग से कूदी कॉल गर्ल, मौत:रायपुर में पुलिस ने दो अड्‌डों पर मारा छापा, 11 कॉल गर्ल्स गिरफ्तारपुलिस को देख ये लड़कियां चेहरा छुपाकर भागीं।रायपुर के होटल से मिला था सेक्स रैकेटलगभग दो हफ्ते पहले ही पुलिस रायपुर के स्टेशन रोड इलाके में छापा मारा था। इस जगह से पुलिस को राज्य के बाहर से आई लड़कयिां मिली थीं। सांई राम होटल में पड़े छापे के दौरान होटल के मालिक ईश्वर चौधरी को गिरफ्तार भी किया था। ये आरोपी कुछ महीने पहले भी इसी मामले में जेल जा चुका है। जेल से छूटने के बाद फिर से ये रैकेट चलाने लगा। उसने बंगाल और ओडिशा से दो युवतियों को बुलाया था। वहीं 2 रायपुर की लड़कियां उसी होटल में रहती थीं।


Source: Dainik Bhaskar July 25, 2021 09:43 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */