राष्ट्रपति मैक्रों से मिले पीएम मोदी... राफेल से लेकर AI समिट तक, किन-किन मुद्दों पर हुई बात? - News Summed Up

राष्ट्रपति मैक्रों से मिले पीएम मोदी... राफेल से लेकर AI समिट तक, किन-किन मुद्दों पर हुई बात?


डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत दौरे पर आए फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने मंगलवार को मुंबई में प्रधानंमत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान, दोनों नेताओं में गर्मजोशी देखने को मिली।मैक्रों आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कोऑपरेशन और एक संभावित मल्टीबिलियन डॉलर डसॉल्ड राफेल फाइटर जेट डील पर फोकस करते हुए तीन दिवसीय भारत दौरे पर हैं। फ्रांस नई दिल्ली के साथ अपनी मिलिट्री पार्टनरशिप बढ़ाना चाहता है।दोनों नेता लीडर रीजनल और ग्लोबल मुद्दों पर भी अपने विचार साझा करेगें और इंडिया-फ्रांस स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप में प्रोग्रेस का रिव्यू करेंगे।पीएम मोदी-मैक्रों की मुलाकातप्रधानमंत्री मोदी, मैक्रों से मुलाकात के लिए मुंबई पहुंचे। 2017 के बाद से मैंक्रों का यह चौथा भारत दौरा है। फ्रांस के प्रेसिडेंट का यह दौरा पिछले हफ्ते भारत के इस कन्फर्मेशन के बाद हो रहा है वह राफेल जेट के लिए बड़ा ऑर्डर देने का इरादा रखता है, साथ ही जनवरी में इंडिया और यूरोपियन यूनियन के बीच एक लैंडमार्क फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर साइन किया गया है।


Source: Dainik Jagran February 17, 2026 23:51 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */