राहत की खबर :: उखड़ती सांसों को मिलेगा सहारा, शुरू हुआ 53 बेड का आईसीयू वार्ड - News Summed Up

राहत की खबर :: उखड़ती सांसों को मिलेगा सहारा, शुरू हुआ 53 बेड का आईसीयू वार्ड


Hindi NewsLocalRajasthanPaliSahara To Be Uprooted, ICU Ward Of 53 Beds StartedAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपराहत की खबर :: उखड़ती सांसों को मिलेगा सहारा, शुरू हुआ 53 बेड का आईसीयू वार्डपाली 10 घंटे पहलेकॉपी लिंकपाली। रोटरी क्लब हॉल में तैयार वार्ड में भर्ती मरीज।रोटरी क्लब में भामाशाहों ने वार्ड तैयार कर सौंपा प्रशासन कोपाली। कोविड से उखड़ती मरीजों की सांसों को अब सहारा मिल सकेगा। रोटरी क्लब नए हॉल में शनिवार शाम को भामाशाहों द्वारा तैयार करवाया गया 53 बेड का आईसीयू वार्ड प्रशासन को सौंपा गया। वार्ड में ऑक्सीजन पाइप लाइन बिछाई गई है, सभी बेड पर ऑक्सीजन पॉइंट भी दिए गए हैं। शाम को बांगड़ अस्पताल से करीब 20 मरीजों को यहां शिफ्ट करने की कार्रवाई की गई। अब पाली शहर में बांगड़ अस्पताल, ईएसआई व रोटरी क्लब में नए वार्ड में करीब पौने चार सौ ऑक्सीजन बेड हो गए हैं। जिससे मरीजों को भर्ती होने के लिए अब ज्यादा इन्तजार नहीं करना पड़ेगा।कोविड की स्थिति को देखते हुए जिला कलक्टर अंशदीप भामाशाहों को आगे आने का आह्वान किया था। इसी के तहत सीईटीपी ट्रस्ट, रोटरी क्लब, जेसीआई पाली डायनेमिक ने मिलकर रोटरी क्लब के नवनिर्मित हॉल में महज कुछ ही दिनों में 53 बेड का रोटरी कोविड केयर सेंटर आईसीयू वार्ड बनाकर प्रशासन को सौंपा। भर्ती मरीजों व उनके परिजनों के लिए यहां भामाशाहों की ओर से भोजन आदि की भी व्यवस्था की गई है। इसक साथ ही महिला-पुरुष मरीजों के लिए अस्थाई रूप से लेटबॉथ व स्नान घर भी बनाए गए हैं।जिला कलक्टर ने किया निरीक्षणजिला कलक्टर अंशदीप ने शनिवार शाम को रोटरी क्लब में बने आईसीयू वार्ड का निरीक्षण किया तथा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान पूर्व सभापति केवलचंद गुलेच्छा ने कहा आवश्यकता पड़ी तो प्रशासन के निर्देश पर रोटरी क्लब के दूसरे हॉल में भी आईसीयू वार्ड तैयार कर प्रशासन को सौपेंगे। सीईटीपी सचिव अरुण जैन, अध्यक्ष अनिल गुलेच्छा, जेसीआई पाली डायनेमिक के संस्थापक अध्यक्ष विनय बम्ब, सज्जन धारीवाल, प्रवीण कोठारी सहित कई शहरवासी व प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।पाली। भामाशाहो की ओर से तैयार किए गए वार्ड का निरीक्षण करते जिला कलेक्टर व मौजूद भामाशाह।जाडन आश्रम में जल्द शुरू होगा आईसीयू वार्डजिला कलक्टर ने बताया कि कुछ ही दिनों में जाडन आश्रम में करीब 80 बेड का आईसीयू वार्ड तैयार हो जाएगा। उसके तैयार होने के बाद वहां भी कोविड के गंभीर मरीजों को रखा जा सकेगा। जिससे काफी हद तक मरीजों को समय पर उपचार मिल सकेगा।


Source: Dainik Bhaskar May 08, 2021 12:48 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */