Hindi NewsBusinessState Bank Of India ; SBI ; SBI Changed The Rules For Withdrawing Cash, Now 25 Thousand Rupees Can Be Withdrawn From Non home Branch In A DayAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपराहत: SBI ने कैश निकालने के नियमों में किया बदलाव, अब नॉन-होम ब्रांच से एक दिन में निकाल सकेंगे 25 हजार रुपएनई दिल्ली 11 घंटे पहलेकॉपी लिंकदेश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक इंडिया (SBI) ने नॉन-होम ब्रांच से कैश विदड्राल की लिमिट में बदलाव किया है। ये बदलाव कोरोना महामारी को देखते हुए किए गए हैं ताकि ग्राहक अपने करीब की ब्रांच से ज्यादा रकम की निकासी कर सकें। बैंक ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी देते हुए बताया है कि नॉन-होम ब्रांच (अपनी घरेलू शाखा से अलग शाखाओं) से पैसे निकालने की सीमा को बढ़ा दिया है। ये बदलाव सिर्फ 30 सितंबर 2021 तक मान रहेंगे ।क्या हैं नये नियम? ग्राहक अब अपनी घरेलू शाखा से अलग दूसरी शाखाओं से ज्यादा पैसा निकाल सकेंगे। नये नियमों के मुताबिक सेविंग बैंक पासबुक के साथ विड्रॉल फॉर्म के जरिए अपने नाम पर अब प्रतिदिन 25 हजार रुपए तक नकद निकाल सकते हैं। ग्राहक चेक के द्वारा अपने नाम पर 1 लाख रुपये प्रतिदिन तक निकाल सकते हैं। थर्ड पार्टी के द्वारा (सिर्फ चेक के जरिये) पैसा निकालने की सीमा 50 हजार की गई है।बैंक ऑफ बड़ौदा में 1 जून से लागू होगा पॉजिटिव पे सिस्टमबैंक ऑफ बड़ौदा में 1 जून से चेक से पेमेंट का तरीका बदलने वाला है। धोखाधड़ी का शिकार होने से बचाने के लिए बैंक के ग्राहकों के लिए पॉजिटिव पे कन्फर्मेशन अनिवार्य हो जाएगा। इस सिस्टम को लागू करने का मकसद चेक के जरिए होने वाली धोखाधड़ी को रोकना है। ग्राहकों को पॉजिटिव पे सिस्टम के तहत चेक की डिटेल्स को तभी रिकन्फर्म करना होगा, जब वे 2 लाख रुपए या इससे ज्यादा के बैंक चेक जारी करेंगे।पॉजिटिव पे सिस्टम के तहत चेक जारी करने वाले को उस चेक से जुड़ी कुछ जानकारी इलेक्ट्रॉनिक तरीके से भुगतान करने वाले बैंक को देनी होगी। यह जानकारी SMS, मोबाइल ऐप, इंटरनेट बैंकिंग या ATM के जरिए दी जा सकती है।
Source: Dainik Bhaskar May 30, 2021 07:41 UTC