कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के भोपाल प्रवास के दौरान कांग्रेस भाजपा के कई बागियों को अपने साथ लाकर ताकत को और बढ़ाना का ख्वाब संजोए हुए हैं. कांग्रेस की ओर से भी भाजपा के कई नेताओं के संपर्क में होने के दावे किए जा रहे हैं. सूत्रों का दावा है कि विंध्य और महाकौशल क्षेत्र से आने वाले आधा दर्जन से अधिक विधायक कांग्रेस के संपर्क में हैं. भाजपा नेताओं के कांग्रेस के आने के सवाल पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का भी कहना है कि भाजपा के कई वरिष्ठ नेता कांग्रेस में आने वाले है, मगर उन्होंने नाम बताने से इंकार कर दिया. आगामी लोकसभा चुनाव भाजपा के साथ-साथ कांग्रेस के लिए बड़ी चुनौती है, क्योंकि राज्य में कांग्रेस की सत्ता है.
Source: NDTV February 07, 2019 17:26 UTC