राेगी एक-दो, फिर भी जांचे जा रहे साढ़े सात सौ सैंपल, कोविड लैब का आधा स्टाफ फील्ड में - Dainik Bhaskar - News Summed Up

राेगी एक-दो, फिर भी जांचे जा रहे साढ़े सात सौ सैंपल, कोविड लैब का आधा स्टाफ फील्ड में - Dainik Bhaskar


Hindi NewsLocalRajasthanSriganganagarRagi One Or Two, Yet Seven And A Half Hundred Samples Are Being Tested, Exercise To Make Corona Freeकोरोना मुक्त बनाने की कवायद: राेगी एक-दो, फिर भी जांचे जा रहे साढ़े सात सौ सैंपल, कोविड लैब का आधा स्टाफ फील्ड मेंश्रीगंगानगर 7 घंटे पहलेकॉपी लिंकश्रीगंगानगर के सरकारी अस्पताल में स्थापित कोविड लैब।इन दिनों कोरोना की दूसरी लहर का असर धीरे-धीरे कम होता चला जा रहा है। सरकारी अस्पताल में पिछले दो दिन में महज तीन नए काेरोना रोगी मिले हैं, लेकिन कोविड लैब अब भी एक्टिव है। वहां हर दिन साढ़े सात सौ सैंपल की जांच हाे रही है। यानी कोरोना को रोकने के लिए सैंपलिंग का सहारा लिया जा रहा है।डोर-टू-डाेर लिए जा रहे सैंपलइसके लिए स्वास्थ्य कार्यकर्ता घर-घर जाकर सैंपल ले रहे हैं। वर्तमान समय में कोरोना के लक्षण पहले के मुकाबले बेहद कम लोगों में हैं, ऐसे में कोरोना के लक्षण थोड़े से भी नजर आने पर उसे संदिग्ध मानते हुए सैंपल ले लिया जाता है। इन लोगों के सैंपल इन दिनों कोरोना लैब में जांचे जा रहे हैं।लैब की क्षमता डेढ हजार सैंपलकोरोना लैब में यदि चौबीस घंटे जांच चालू रखी जाए तो श्रीगंगानगर में प्रतिदिन डेढ हजार सैंपल की जांच हो सकती है। राज्य सरकार ने यहां प्रतिदिन 1200 सैंपल जांच का लक्ष्य रखा है।हो रहा कोविड एंटीजन टैस्टकोरोना से खिलाफ अंतिम प्रहार के रूप में कोविड एंटीजन टैस्ट का भी सहारा लिया जा रहा है। इसके तहत घर-घर जाकर कोरोना के रैपिड टैस्ट करवाए जा रहे हैं। इससे कोरोना की किसी भी संभावना को रोकने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए कोरोना लैब के स्टाफ के आधे कर्मचारियों को फील्ड में उतारा गया है।जांच अब भी जोरों परकोविड लैब के प्रभारी डॉ.सतीश लेघा के अनुसार जांच अब भी जारी है। प्रयास है कि दूसरी लहर में अब रोगियों की संख्या शून्य तक आ जाए। इसके लिए प्रतिदिन साढ़े सात सौ सैंपल जांचे जा रहे हैं।


Source: Dainik Bhaskar July 09, 2021 07:07 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */