रिकॉर्ड के शिखर पर टीम इंडिया की दो महिला क्रिकेटर, रन बनाने और विकेट लेने में रचा इतिहास - News Summed Up

रिकॉर्ड के शिखर पर टीम इंडिया की दो महिला क्रिकेटर, रन बनाने और विकेट लेने में रचा इतिहास


रिकॉर्ड के शिखर पर टीम इंडिया की दो महिला क्रिकेटर, रन बनाने और विकेट लेने में रचा इतिहासRizwan Noor Khanटीम इंडिया वुमेंस की कप्तान मिताली राज और तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी ने रन बनाने और विकेट लेने में इतिहास रच दिया है। मिताली राज दुनिया की सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला क्रिकेटर बन गई हैं। जबकि, झूलन गोस्वामी सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली विश्व की पहली महिला क्रिकेटर बन गई हैं।सबसे ज्यादा रन बनाने वाली क्रिकेटर1999 में 14 साल की उम्र में डेब्यू करने वाली मिताली राज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा 10,337 रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इससे ज्यादा रन दुनिया की किसी भी महिला प्लेयर ने नहीं बनाए हैं। मिताली के नाम तीनों फॉरमेट में 75 से ज्यादा अर्धशतक और 8 शतक दर्ज हैं। मिताली ने डेब्यू मैच में 114 रन की शतकीय पारी खेलकर तहलका मचा दिया था।वनडे में क्रिकेट में रिकॉर्ड ही रिकॉर्डवुमेंस वनडे क्रिकेट में मिताली राज से आगे कोई दूसरी प्‍लेयर नहीं दिखाई देती है। सबसे ज्‍यादा 6974 रन बनाकर वह विश्‍व में नंबर वन हैं। इसके अलावा सबसे ज्‍यादा 54 अर्धशतक उनके नाम हैं। साथ ही वह सबसे ज्‍यादा 212 मैच खेलने वाली दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर हैं। सर्वाधिक शतक के मामले में वह 7 शतक के साथ पांचवें नंबर पर हैं। लगातार 7 अर्धशतक लगाने वाली वह इकलौती बल्‍लेबाज हैं।टी20 और टेस्ट में कीर्तिमानटी20 क्रिकेट में भी मिताली राज का कोई सानी नहीं है। सबसे ज्‍यादा 2364 रन बनाने वाली वह भारत की पहली और दुनिया की सातवीं क्रिकेटर हैं। टी20 अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट में वह सबसे ज्‍यादा 17 अर्धशतक लगाने वाली भारत की पहली और दुनिया की दूसरी बल्‍लेबाज हैं। 242 से ज्‍यादा चौके लगाकर वह भारत की पहली और दुनिया की छठी बल्‍लेबाज हैं। वहीं, टेस्‍ट क्रिकेट में मिताली राज का जलवा है। टेस्‍ट में 214 रन बनाकर दोहरा शतक जड़ने वाली वह पहली भारतीय महिला क्रिकेटर हैं।विश्व में सर्वाधिक विकेट झूलन के नामसबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले टीम इंडिया की प्लेयर झूलन गोस्वामी दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर बन गई हैं। झूलन गोस्वामी तीनों फॉरमेट में 333 विकेट लेने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। झूलन के नाम टेस्ट में 41 विकेट हैं, जबिक वनडे में 236 और टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 56 विकेट ले चुकी हैं। वनडे में उनके नाम सबसे ज्यादा विकेट भी हें। टेस्ट क्रिकेट में 10 विकेट लेने का कारनामा भी झूलन के नाम है।…Nextये भी पढ़ें :खेल रत्‍न और अर्जुन अवॉर्ड के लिए लिस्‍ट में इन 5 क्रिकेटर्स के नामICC Ranking: रोहित शर्मा टेस्‍ट में दुनिया के नंबर वन ओपनरBCCI ने कहा- भारत में नहीं यूएई में खेला जाएगा T20 वर्ल्‍डकपतीरंदाजी विश्वकप में पति-पत्नी की जोड़ी ने रचा इतिहासफुटबॉलर सुनील छेत्री ने लिओनेल मेसी का रिकॉर्ड तोड़ा


Source: Dainik Jagran July 05, 2021 07:48 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */