Hindi NewsLocalRajasthanSriganganagarRetired Teacher Had Come To Withdraw Money From Punjab National Bank, Doubts Are Being Raised On The Women Present In The Bankरिटायर्ड टीचर के थैले से एक लाख रुपए चोरी: पंजाब नेशनल बैंक से रुपए निकलवाने आया था , बैंक में मौजूद महिलाओं पर जताया जा रहा संदेहश्रीगंगानगर (रायसिंहनगर) 15 घंटे पहलेकॉपी लिंकरायसिंहनगर में बैंक परिसर में खड़ा शिक्षक करणपाल।कस्बे में शनिवार सुबह धानमंडी स्थित पंजाब नेशनल बैंक से अज्ञात लोगों ने एक रिटायर्ड टीचर के थैले से एक लाख रुपए निकाल लिए। रिटायर्ड टीचर सुबह बैंक में रुपए निकलवाने के लिए आया था। वह कैश काउंटर पर रुपए निकलवाने के लिए खड़ा था। उसी दौरान उसके पास ही काउंटर पर किसी जानकारी के लिए कुछ लोग आए। पीड़ित रिटायर्ड टीचर को इनमें शामिल महिलाओं पर संदेह है।महिलाओं ने दिया वारदात को अंजामरिटायर्ड टीचर करणपाल शनिवार सुबह बैंक परिसर में पहुंचा। यहां उसने काउंटर से एक लाख रुपए निकलवाए। इसी दौरान दो महिलाएं उनके पास आई। इसमें एक महिला ने काउंटर से कुछ जानकारी ली और इसके कुछ मिनट बाद ही महिलाएं बैंक से बाहर निकल गई। इस दौरान एक लाख रुपए निकलवा चुके करणपाल ने जब अपना थैला संभाला तो रुपए गायब थे। उसने शोर मचाया लेकिन तब तक महिलाएं गायब हो चुकी थी।तुरंत करवाई नाकाबंदीमामला जानकारी में आते ही रायसिंहनगर पुलिस ने नाकाबंदी करवाई। पीड़ित से बातचीत कर जानकारी जुटाई गई। सीसीटीवी की फुटेज जांची गई। इसके आधार पर पुलिस ने कुछ महिलाओं काे पकड़ भी लिया है। पुलिस अभी उनसे पूछताछ कर रही है।
Source: Dainik Bhaskar July 31, 2021 09:33 UTC