रिमांड पर घूसखोर IRS: पूछताछ में एक ही सवाल के अलग-अलग जवाब दे रहा है अफसर, अब वसूली का राज उगलवाएगी ACB, 16 लाख रुपए के साथ हाईवे से हुआ था गिरफ्तार - News Summed Up

रिमांड पर घूसखोर IRS: पूछताछ में एक ही सवाल के अलग-अलग जवाब दे रहा है अफसर, अब वसूली का राज उगलवाएगी ACB, 16 लाख रुपए के साथ हाईवे से हुआ था गिरफ्तार


Hindi NewsLocalRajasthanKotaThe Judge Sent The Accused Of Illegal Recovery On Remand For 4 Days, Now The IRS Officer Will Rule On The Remand, Others Can Also Be Interrogated Kota Rajasthanरिमांड पर घूसखोर IRS: पूछताछ में एक ही सवाल के अलग-अलग जवाब दे रहा है अफसर, अब वसूली का राज उगलवाएगी ACB, 16 लाख रुपए के साथ हाईवे से हुआ था गिरफ्तारACB कोर्ट के न्यायाधीश प्रमोद मलिक ने IRS शशांक यादव को 4 दिन के रिमांड पर भेजा।भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) कोटा की टीम के हत्थे चढ़े IRS शशांक यादव को रविवार को कोर्ट में पेश किया गया। ACB कोर्ट के न्यायाधीश प्रमोद मलिक ने यादव को 4 दिन के रिमांड पर भेज दिया है। अब ACB वसूली का राज उगलवाएगी। इस खेल में शामिल एक-एक शख्स के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी। सूत्रों के मुताबिक IRS अफसर शशांक पूछताछ में सहयोग भी नहीं कर रहा है। एक ही सवाल के अलग-अलग जवाब दे रहा है। इस वजह से ACB ने रिमांड मांगा था। उधर, ACB ने यूपी पुलिस से भी संपर्क साधा है, ताकि उसके घर की तलाशी ली जा सके।चेकिंग के दौरान पकड़ा गया था घूसखोरकोटा के हैंगिंग ब्रिज टोल नाके के पास चेकिंग के दौरान 17 जुलाई को 16 लाख 32 हजार 410 रुपए के साथ गिरफ्तार किया गया था। वह म्योर रोड थाना करनलगंज, इलाहबाद (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला है। शशांक यादव गाज़ीपुर (उत्तर प्रदेश) में अफीम फैक्ट्री का महाप्रबंधक है। उस पर नीमच (मध्य प्रदेश) फैक्ट्री का अतिरिक्त चार्ज है। अपनी स्कॉर्पियो से बरामद इतनी बड़ी राशि को लेकर वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका था। आरोप है कि इतनी मोटी रकम अफीम किसानों से पट्टे जारी करने व अफीम की क्वालिटी अच्छी बताने के एवज में रिश्वत के रूप में वसूली गई थी। खास बात यह है कि स्कॉर्पियो पर उसने पुलिस लिखवा रखा था। साथ ही, उस पर लाल-नीली बत्ती भी लगी थी।लंबे समय से शामिल है वसूली के खेल मेंशशांक 2010 बैच का IRS अफसर है। पिछले लंबे समय से अवैध वसूली के खेल में शामिल था। सूत्रों से मिले इनपुट के आधार पर ACB की टीम उस पर नजर रखी हुई थी। ACB ने आरोपी के राजस्थान आने का इंतजार किया। आरोपी के गाड़ी में बैठकर कोटा की तरफ आने की सूचना मिली। इसके बाद कार्रवाई को अंजाम दिया गया। पुख्ता सूचना के बाद ACB ने हैंगिंग ब्रिज टोल नाके पर शशांक की गाड़ी को रुकवाकर आकस्मिक चेकिंग की। उसकी गाड़ी में मिठाई के डिब्बे में रखे 15 लाख व पर्स से 1.32 लाख यानी कुल 16 लाख 32 हजार 410 रुपए जब्त किए।ऐसे चलती है अवैध वसूलीअफीम की बढ़िया गाढ़ता व मारफीन प्रतिशत ज्यादा बताकर 10 आरी,12 आरी का पट्टा दिलवाने के लिए प्रति किसान से 60 से 80 हजार रुपए की वसूली जाती थी। जो किसान रुपए नहीं देता, उसकी अफीम को घटिया बता देते। इतना ही नहीं, गाढ़ता व मारफीन प्रतिशत भी कम कर रिपोर्ट लगाई जाती थी। ACB को सूत्र ने बताया था कि अफीम लैब के अजीत सिंह व कोडिंग टीम के दीपक कुमार यादव ने दलालों के जरिये 6 हजार से ज्यादा किसानों से 10 आरी, 12 आरी के पट्टे दिलवाने के नाम पर 30 से 36 करोड़ रुपए एडवांस वसूल कर लिए हैे। अभी भी 40 हजार से अधिक किसानों की अफीम की जांच होनी बाकी है। शशांक यादव नीमच आया था। वसूली के 15 लाख रुपए पुलिस का लोगो लगी स्कॉर्पियो से चित्तौड़गढ़-कोर्ट होते हुए गाजीपुर (उत्तर प्रदेश) जाने की सूचना मिली थी।IRS पर तीसरी बड़ी कार्रवाईकोटा ACB की टीम ने पिछले 2 साल में घूसखोरी के आरोप में 3 IRS पर शिकंजा कसा है। सहीराम मीणा, अमरीश बेदी के बाद शशांक यादव के खिलाफ कोटा ACB की ये तीसरी बड़ी कार्रवाई है।1.सहीराम मीणा26 जनवरी 2019 को कोटा ACB ने नारकोटिक्स विभाग के तत्काल एडिशनल कमिश्नर सहीराम मीणा व दलाल को 1 लाख रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया था। सहीराम के घर से चार लाख रु की राशि और बरामद हुई थी। ACB की जांच पड़ताल में सहीराम के पास करोड़ों की सम्पत्ति का खुलासा हुआ था।2. अमरीश बेदी19 जून 2019 को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो कोटा की टीम ने इनकम टैक्स अधिकारी के लिए रिश्वत ले रहे दलाल को गिरफ्तार किया था। इनकम टैक्स के मामले में अपील का फैसला परिवादी के पक्ष में करने के एवज में तत्कालीन आयकर आयुक्त अपील अमरीश बेदी व इनकम टैक्स प्रैक्टिशनर वीके जैन ने 2 लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी। सौदा 1 लाख रुपए में तय हुआ था। इसमें से 50 हजार रुपए की किस्त का चेक लेते वक्त एसीबी ने दलाल को रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। सूचना मिलते ही अमरीश बेदी फरार हो गया था। अमरीश बेदी ने हाईकोर्ट से गिरफ्तारी पर स्टे ले रखा है।IRS की गाड़ी से मिले 16.32 लाख कैश:गाजीपुर अफीम फैक्ट्री का GM मिठाई के डिब्बों में ले जा रहा था रकम, अफीम की क्वालिटी बेहतर बताने के बदले किसानों से वसूले थे


Source: Dainik Bhaskar July 18, 2021 08:13 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */