Hindi NewsNationalDainik Bhaskar News Headlines; Bajrang Dal Controversy | Vladimir Putin Drone Attackमॉर्निंग न्यूज ब्रीफ PM को नालायक कहा...खड़गे के बेटे को नोटिस: रूस का आरोप- पुतिन को मारने के लिए यूक्रेन ने ड्रोन अटैक किया18 घंटे पहले लेखक: शुभेंदु प्रताप भूमंडल, न्यूज ब्रीफ एडिटरकॉपी लिंकनमस्कार,इलेक्शन कमीशन ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियांक खड़गे को नोटिस भेजा है। प्रियांक ने 1 मई को कर्नाटक में एक चुनावी सभा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नालायक कहा था। चुनाव आयोग ने प्रियांक से पूछा है कि आपके खिलाफ कार्रवाई क्यों न की जाए। उनसे आज शाम 5 बजे तक जवाब मांगा गया है। प्रियांक के बयान पर BJP ने इलेक्शन कमीशन में शिकायत दर्ज कराई थी।उधर, रूस ने यूक्रेन पर राष्ट्रपति पुतिन की हत्या की कोशिश करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि पुतिन के घर पर ड्रोन से हमले की कोशिश की गई। इसके लिए 2 ड्रोन इस्तेमाल किए गए। रूस का कहना है कि राष्ट्रपति पुतिन बिल्कुल सुरक्षित हैं, हम इसे आतंकी हमला मानते हैं, जिसका समय पर जवाब दिया जाएगा। वहीं यूक्रेन ने कहा है उनका इस हमले से कोई लेना-देना नहीं है।आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजरपाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो गोवा में SCO के विदेश मंत्रियों की मीटिंग में शामिल होंगे। PMLA के कुछ प्रावधानों को चुनौती देने वाली छत्तीसगढ़ सरकार की याचिका पर SC में सुनवाई। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पद संभालने के बाद पहली बार अपने गृह जनपद मयूरभंज, ओडिशा जाएंगी। IPL में सनराइजर्स हैदराबाद- कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच मुकाबला।5 बड़ी खबरें, जो आपको अपडेट रखेंगी...1. प्रियांक खड़गे को EC का नोटिस, मॉडल कोड ऑफ कन्डक्ट के उल्लंघन का आरोप लगाइलेक्शन कमीशन (EC) ने प्रियांक खड़गे को नोटिस भेजा है। आयोग का कहना है कि उन्होंने मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन किया है। प्रियांक ने 1 मई को कलबुर्गी में बंजारा समुदाय के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री को नालायक कहा था। मोदी PM हैं, आपकी आलोचना तो होगी ही। इसका मतलब यह नहीं कि आप रोते हुए जनता के पास जाएं। दुर्भाग्य से PM हर बार विक्टिम कार्ड खेलते हैं।बेटे के बयान पर कांग्रेस अध्यक्ष ने सफाई दी थी। चुनाव आयोग ने BJP विधायक बसनगौड़ा पाटिल यतनाल को भी नोटिस भेजा है। बसनगौड़ा ने कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को विषकन्या कहा था। उन्हें भी आज शाम 5 बजे तक जवाब देने को कहा गया है कि उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों न की जाए। इससे पहले 27 अप्रैल को मल्लिकार्जुन खड़ने ने PM मोदी को जहरीला सांप बताया था।पढ़ें पूरी खबर...2. PM मोदी बोले- पोलिंग बूथ में जय बजरंगबली बोलकर बटन दबाइए, कांग्रेस को सजा दीजिएप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक के मूडबिद्री में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए 6 बार बजरंगबली के जयकारे लगवाए। उन्होंने कहा- जब पोलिंग बूथ में बटन दबाओ तो जय बजरंगबली बोल कर कांग्रेस को सजा दे देना। मंगलवार को कांग्रेस ने अपना घोषणापत्र जारी किया था। इसमें बजरंग दल पर बैन लगाने की बात कही थी।बजरंग दल को बैन करने वाली बात पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, यह एक राष्ट्रवादी संगठन है जो आतंकवाद, लव जिहाद का विरोध करता है और समाजसेवा में विश्वास करता है। इसकी तुलना आतंकवादी संगठन PFI से की जा रही है। यह वही कांग्रेस है जिसने राम मंदिर निर्माण का विरोध किया था और राम सेतु को काल्पनिक बताया था।पढ़ें पूरी खबर...3. जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे पहलवानों से पुलिस की झड़प, विनेश के भाई का सिर फटादिल्ली के जंतर मंतर पर धरना दे रहे रेसलर्स और पुलिस के बीच बुधवार देर रात झड़प हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि बहन विनेश फोगाट का सपोर्ट करने पहुंचे दुष्यंत का सिर फट गया। रेसलर साक्षी मलिक और विनेश फोगाट ने आरोप लगाया है कि नशे में धुत एक पुलिसकर्मी ने उनसे बदतमीजी की। जिसके बाद वहां मौजूद बाकी पहलवानों ने हंगामा कर दिया। हंगामे में विनेश के भाई दुष्यंत का सिर फट गया।पहलवान बजरंग पूनिया ने कहा कि जो पदक हमने जीते हैं, वो हम भारत सरकार को वापस लौटा देंगे। अगर देश का नाम रोशन करने पर भी ऐसा सलूक होता है, तो हमें ये पदक नहीं चाहिए। इससे पहले पहलवानों के समर्थन में मार्च निकाल रहे दिल्ली यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। स्टूडेंट्स ने पुलिस पर अभद्रता और मारपीट का आरोप लगाया है।पढ़ें पूरी खबर...4. गो फर्स्ट की उड़ानें 5 मई तक कैंसिल, रोजाना 200 से ज्यादा फ्लाइट ऑपरेट करती है कंपनीकैश की कमी से जूझ रही गो फर्स्ट एयरलाइन ने अपनी सभी फ्लाइट्स 5 मई तक कैंसिल कर दी है। ट्रैवल एजेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने कहा है कि फ्लाइट्स कैंसिल होने से हवाई किराए में इजाफा हो सकता है। हालांकि ये इजाफा कुछ ही रूट्स पर होगा। गो फर्स्ट एयरलाइन 27 डोमेस्टिक और 8 इंटरनेशनल डेस्टिनेशन के लिए रोजाना 200 से ज्यादा फ्लाइट ऑपरेट करती है।फ्लाइट ऑपरेशन रद्द होने के बाद गो फर्स्ट टिकट के पैसा भी वापस करेगी। एयरलाइन ने खुद को दिवालिया घोषित करने के लिए नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) दिल्ली में एप्लिकेशन दी है। NCLT आज, यानी 4 मई को इस पर सुनवाई करेगा। इंडियन एविएशन रेगुलेटर के मुताबिक, फ्लाइट ग्राउंडेड होने के कारण मार्च में गो फर्स्ट की बाजार हिस्सेदारी 6.9% हो गई, जो कि जनवरी में 8.4% थी।पढ़ें पूरी खबर...5.
Source: Dainik Bhaskar May 04, 2023 00:18 UTC