Hindi NewsLocalRajasthanJaipur24 Hours Passengers Will Get Medicines With Consultation On Minimum AmountAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपरेलवे ने सिकंदराबाद स्टेशन पर खोला दवाखाना: 24 घंटे यात्रियों को न्यूनतम राशि पर परामर्श के साथ मिलेगी दवाएंजयपुर 15 घंटे पहलेकॉपी लिंकसाउथ सेंट्रल रेलवे के सिकंदराबाद मंडल के डीआरएम अभय गुप्ता ने सिकंदराबाद स्टेशन पर कोविड को देखते हुए पहला 'दवाखाना' शुरु किया। इससे पहले भी रेलवे की ओर से द्वारा देश के चुनिंदा बड़े स्टेशनों पर मेडिकल स्टोर की सुविधा दी हुई है। दवाखाना कांउटर खोलेने का सबसे बड़ा कारण है कि आपात स्थिति में यात्री को जरूरी दवाएं उपलब्ध हो सके। फिलहाल दिल्ली, मुंबई को छोड़कर ज्यादातर स्टेशनों पर ये दुकानें बंद हैं। डीआरएम गुप्ता ने इस मेडिकल शॉप पर एक सुविधा नई शुरू की है।इस दुकान पर सिर्फ मरीजों को दवाई नहीं मिलेगी,बल्कि यहां उपलब्ध फिजिशियन से चिकित्सीय परामर्श भी ले सकते हैं। चिकित्सीय परामर्श के लिए प्रति यात्री न्यूनतम फीस ली जाएगी। इस सुविधा से एक तरफ जहां लोगों को दवाई मिल सकेगी, बल्कि उन्हें चिकित्सीय परामर्श भी मिल सकेगा। ये सुविधा अन्य किसी मेडिकल शॉप पर नहीं है। जिस निजी कंपनी को यह कार्य मिला है, वो रेलवे को हर साल 8.40 लाख रूपए लाइसेंस फीस भी देगा।
Source: Dainik Bhaskar May 29, 2021 15:40 UTC