Hindi NewsLocalRajasthanJaipurShirish, Who Gave High Power Electric Engine To The Country, Will Be The New Principal CEE Of Rajasthanरेलवे में बड़ा बदलाव: देश को हाई पावर इलेक्ट्रिक इंजन देने वाले शिरीष होंगे राजस्थान के नए प्रिंसीपल सीईईजयपुर 18 घंटे पहलेकॉपी लिंकरेल मंत्रालय ने राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद इलेक्ट्रिक सर्विस के 5 अधिकारियों को हायर एडमिनिस्ट्रेटिव ग्रेड (एचएजी) में पदोन्नति दी है। इसमें देश को हाई पावर इलेक्ट्रिक इंजन देने वाले शिरीष को उत्तर पश्चिम रेलवे (राजस्थान का 95 फीसदी क्षेत्रफल) का प्रिंसिपल चीफ इलेक्ट्रिकल इंजीनियर (पीसीईई) बनाया गया है। शिरीष सिन्हा इंडियन रेलवे सर्विसेज ऑफ इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के 1987 बैच के वरिष्ठ अधिकारी हैं। सिन्हा अभी उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर स्थित मुख्यालय में ही कार्यरत हैं। वे इससे पहले त्रिवेंद्रम मंडल के डीआरएम, अंबाला के एडिशनल डीआरएम, आरडीएसओ लखनऊ में एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर और जयपुर मंडल के डीआरएम (अतिरिक्त प्रभार) रह चुके हैं। इसके अलावा हितेंद्र मल्होत्रा को नॉर्दन रेलवे दिल्ली में सीई एल ई, सोमेश कुमार को साउथ सेंट्रल रेलवे, इशाक खान को साउथ ईस्टर्न रेलवे और रबिंद्र पी मिश्रा को चितरंजन लोकोमोटिव वर्कशॉप (सीएलडब्ल्यू) का पीसीईई बनाया गया है।
Source: Dainik Bhaskar July 22, 2021 15:11 UTC