भारतीय रेलवे के लाखों रनिंग स्टाफ (लोको पायलट और गार्ड) के लिए नवरात्रि एक बड़ी खुशखबरी लेकर आई है. महंगाई भत्ते (DA) में 50% की बढ़ोतरी लागू होने के बाद, अब रेल मंत्रालय ने न्यूनतम गारंटीकृत किलोमीटर भत्ते (KMA) में भी 25% की बढ़ोतरी को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है. चूंकि रनिंग स्टाफ को अपनी ड्यूटी के दौरान लगातार सफर करना पड़ता है, इसलिए उन्हें साधारण कर्मचारियों की तरह 'डेली अलाउंस' (DA) नहीं मिलता. 50% डीए वृद्धि के साथ ही अब रनिंग स्टाफ के KMA भत्ते में 25% बढ़ोतरी सुनिश्चित हो गई है. उन्होंने इस जीत को AIRF के सतत संघर्ष, मजबूत पहल और आप सभी साथियों के समर्थन का परिणाम बताया है.
Source: NDTV March 19, 2026 08:58 UTC