रेल यात्री से रुपये वसूले तो होगी बड़ी कार्रवाई, जा सकती है नौकरी, जानिए... Bhagalpur Newsभागलपुर [जेएनएन]। रेलवे ने यात्रियों से अवैध वसूली को रोकने के लिए नया तरीका अपनाया है। चलती ट्रेन में टीटीई पर नजर रखने के लिए रेलवे ने विजिलेंस, वाणिज्य विभाग के निरीक्षक और आरपीएफ की टीम का गठन किया है। यह टीम देश के सभी जोन और मंडल स्तर पर काम करेगी।रेलवे अधिकारी ने बताया कि अक्सर सीट के एवज में अवैध वसूली की शिकायत मिलती है। इसको देखते हुए रेलवे ने टिकट चेकिंग कर्मचारियों पर पैनी नजर रखने के लिए सतर्कता विभाग, रेल सुरक्षा बल और वाणिज्य विभाग के निरीक्षकों को लगाया है।यात्रियों से टीम लेगी फीडबैकसफर के दौरान टीम स्लीपर श्रेणी में यात्रा कर रहे लोगों से पूछताछ करेगी कि इस श्रेणी में यात्रा करने के लिए टिकट चेकिंग कर्मचारियों को किसी प्रकार का अतिरिक्त या अवैध भुगतान तो नहीं किया है। दोषी पाए गए टिकट चेकिंग कर्मचारियों को दंडित किया जाएगा। रेलवे की नियमवाली के अनुसार संबंधित टीटीई को निलंबित और सेवा से निष्कासित भी किया जा सकता है।पैसे मांगने पर करें 155210 पर शिकायतअगर रेलकर्मी किसी काम के लिए नाजायज तरीके से पैसे की मांग करते हैं तो तत्काल इसकी सूचना इस नंबर (155210) पर रेलवे के सतर्कता विभाग को दें।एमपी मेहता (प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक, पूर्व रेलवे, कोलकाता) ने कहा कि यात्रियों की सुविधाओं का ध्यान रखना ही प्राथमिकता है। किसी भी सूरत में ज्यादा पैसा लेने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।Posted By: Dilip Shuklaअब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप
Source: Dainik Jagran December 08, 2019 03:45 UTC