Hindi NewsLocalHaryanaCorona Vaccination In Rewari Of Haryanaरेवाड़ी में कोरोना वैक्सीनेशन: पहली डोज के लिए स्टॉक खत्म होने से रफ्तार हुई धीमी, सिर्फ 4 केंद्र पर लगेगी 18 प्लस वालों को दूसरी डोजरेवाड़ी 9 घंटे पहलेकॉपी लिंकहरियाणा प्रदेश में ही कोरोना वैक्सीन का स्टॉक खत्म होने लगा है। - प्रतीकात्मक तस्वीरहरियाणा के रेवाड़ी जिले में एक बार फिर वैक्सीनेशन अभियान की रफ्तार धीमी हो चुकी है। रविवार को पहली डोज का स्टॉक खत्म हो चुका है। दूसरी डोज लगवाने के लिए भी रविवार को 4 सेंटर पर ही वैक्सीनेशन होगा। रेवाड़ी के नागरिक अस्पताल में 250 डोज कोविशील्ड व 250 डोज को वैक्सीन की लगेगी। जबकि रेवाड़ी शहर की राजीव नगर व कुतुबपुर यूपीएचसी में कोविशील्ड की 150-150 डोज लगेगी। 18 प्लस वालों के लिए रविवार को कहीं भी पहली डोज नहीं लग पाएगी। पूरे जिले में सिर्फ 800 डोज ही लगेगी।
Source: Dainik Bhaskar July 18, 2021 03:33 UTC