Hindi NewsLocalHaryanaIn Rewari, Third Gender People Alleged The Jewellers For Giving Fake Goldरेवाड़ी में बीच बाजार किन्नरों का हंगामा: ज्वेलर्स पर नकली सोना देने का आरोप लगाते हुए शोरूम के आगे सड़क पर लेटकर नारेबाजी कीरेवाड़ी 7 घंटे पहलेकॉपी लिंकज्वेलर्स शोरूम के सामने सड़क पर लेटकर हंगामा करते किन्नर।हरियाणा के रेवाड़ी में किन्नरों ने एक ज्वेलर्स शोरूम के बाहर जमकर हंगामा किया। बीच बाजार सड़क पर लेटकर किन्नरों ने ज्वेलर्स पर नकली सोना देने का आरोप लगाकर नारेबाजी की। मामले की सूचना मिलते ही भाड़ावास गेट चौकी पुलिस मौके पर पहुंची।हालांकि अभी किन्नरों ने पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई है। लेकिन भाड़ावास गेट पुलिस चौकी इंचार्ज नरेन्द्र कहना है कि किन्नराें को आश्वासन देकर मौके से भेजा गया है। अगर उनकी तरफ से कोई शिकायत मिलती तो कार्रवाई जरूर करेंगे।किन्नरों की प्रधान रूखसार के नेतृत्व में किन्नर एकत्रित हुए। किन्नर पूजा ने आरोप लगाया कि उन्होंने ज्वेलर्स से एक दिन पहले सोना खरीदा था। उन्हें सोने की अंगूठी एक गरीब लड़की की शादी में देनी थी। लेकिन पैसे पूरे देने पर अंगूठी हल्की लगी।शक होने पर उन्होंने जांच कराई तो पता चला कि ज्वेलर्स ने 22 कैरेट सोना बताकर 75% सोना दिया है। किन्नर सपना का कहना है कि वे पहले भी इसी ज्वेलर्स से सोना खरीदती रही है। हॉलमार्क का सोना बताकर उनके साथ धोखा किया जा रहा है।करीब 10 मिनट तक किन्नर ज्वेलर्स के शोरूम के सामने सड़क पर लेटे रहे। विरोधी नारेबाजी करते रहे। वहीं ज्वेलर्स ने खुद पर लगे आरोपों को सिरे से नकार दिया है।
Source: Dainik Bhaskar July 17, 2021 12:34 UTC