मेरठ (ब्यूरो)। एक्ने स्टार प्रेजेंट्स दैनिक जागरण आई नेक्स्ट मिस स्टारलेट के ऑडिशन के पहले दिन पार्टिसिपेंट में स्किल, कॉन्फिडेंस और बोल्डनेस दिखा। साकी साकी, लौंग दा लश्कारा, दिलबर दिलबर, फैशन का है ये जलवा जैसे गानों पर पार्टिसिपेट जमकर थिरके। ऑडिशन में अपने डांस मूव्स से उन्होंने खूब वाहवाही लूटी। इसके साथ पार्टिसिपेंट्स ने कॉन्फिडेंस के साथ जवाब देते हुए ज्यूरी मेम्बर का दिल जीता।पार्टिसिपेंट्स ने टैलेंट दिखायामेरठ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी परतापुर कॉलेज में एक्ने स्टार प्रेजेंट्स दैनिक जागरण आई नेक्स्ट मिस स्टारलेट के ऑडिशन चल रहे हैं। आज ऑडिशन का आखिरी दिन है। पहले दिन पार्टिसिपेंट्स ने अपने हुनर का जलवा बिखरा। ऑडिशन के दौरान प्रतिभागी उत्सुक नजर आए। पहले दिन टैलेंटेड पार्टिसिपेंट्स को फाइनल ऑडिशन के लिए सिलेक्ट किया गया।दो राउंड में हुआ ऑडिशनपहले दिन ब्यूटी पीजेंट के लिए दो राउंड में ऑडिशन लिए गए। पहले राउंड में ज्यूरी ने पार्टिसिपेंट्स से इंट्रोडक्शन लिया। साथ ही कई सवाल भी पूछे। इसमें पार्टिसिपेंट के हुनर को परखा गया। दूसरे राउंड में पार्टिसिपेंट्स ने रैंप वॉक करके अदाएं बिखेरी। कैट वॉक के जरिए उन्होंने ज्यूरी को इंप्रेस करने की कोशिश की। मंगलवार यानि आज ऑडिशन का फाइनल राउंड होगा। इसमें जज दो फाइनलिस्ट को चुनेंगे।आज भी दे सकते हैं ऑडिशनएक्ने स्टार प्रेजेंट्स दैनिक जागरण आई नेक्स्ट मिस स्टारलेट के लिए गल्र्स मंगलवार को भी ऑडिशंस दे सकती हैं। गल्र्स को सुबह 11 बजे परतापुर स्थित एमआईटी में पहुंचना होगा। यहां रजिस्ट्रेशन बिल्कुल फ्री है।
Source: Dainik Jagran July 17, 2023 20:15 UTC