Hindi NewsLocalChandigarhGrandmother And Grandson Died In Head on Collision Between Auto And Tipper In Dhanas Of Chandigarh, 4 Seriously Injuredरोजी रोटी के लिए निकले थे, मौत ने रोक लिया: ऑटो और टिप्पर की आमने-सामने की टक्कर में दादी पोते की मौत, 4 लोग गंभीर रूप से घायलचंडीगढ़ 2 घंटे पहलेकॉपी लिंकटिप्पर से टक्कर के बाद चकनाचूर हुआ ऑटो।टिप्पर मौके पर छोड़कर चालक फरार, पुलिस ने कब्जे में लिया, सेक्टर-16 की मोर्चरी में होगा पोस्टमार्टमचंडीगढ़ में धनास लेक के पास मंगलवार अलसुबह एक ऑटो और टिप्पर में आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में दादी-पोते की मौत हो गई है। वहीं 4 लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका उपचार सेक्टर 16 अस्पताल में चल रहा है। हादसा तड़के तीन बजे हुआ, जब दादी-पोता सेक्टर 26 मंडी सब्जी खरीदने के लिए जा रहे थे।हादसे के बाद चालक टिप्पर छोड़कर फरार हो गया। दूसरे ऑटो के चालक और राहगीरों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दादी-पोते को मृत घोषित कर दिया। दोनों मृतकों की पहचान धनास निवासी भगवती (70) दादी और चंचल (14) पोता के रूप में हुई है।मिली जानकारी के अनुसार, धनास से एक ऑटो में 6 लोग रोजाना की तरह सवार होकर सेक्टर-26 की मंडी में सब्जी खरिदने के लिए जा रहे थे। जैसे ही वह धनास लेक के पास पहुंचे, खुड्डा लोहरा की तरफ से आ रहे टिप्पर से ऑटो की टक्कर हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पीसीआर ने टिप्पर को जब्त किया और अज्ञात चालक के खिलाफ सेक्टर-11 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।दादी और पोता धनास में सब्जी बेचते थेबताया जा रहा है कि मृतक दादी और पोता धनास में सब्जी बेचने का काम करते थे, जिसके लिए वे रोजाना सेक्टर-26 स्थित सब्जी मंडी में सब्जी लेने जाते थे। लेकिन रास्ते में ही उनके साथ हादसा हो गया।
Source: Dainik Bhaskar July 06, 2021 04:52 UTC