रोहतास में वेटनरी डॉक्टर को मारी गोली, हालत गंभीर: मवेशी का इलाज करवाने के बहाने डॉक्टर को साथ ले गए अपराधी, सुनसान जगह पाकर मारी 3 गोलियां - News Summed Up

रोहतास में वेटनरी डॉक्टर को मारी गोली, हालत गंभीर: मवेशी का इलाज करवाने के बहाने डॉक्टर को साथ ले गए अपराधी, सुनसान जगह पाकर मारी 3 गोलियां


Hindi NewsLocalBiharPatnaRohtasBihar News; In Rohtas, Criminals Shot Vetenary Doctor, Condition CriticalAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपरोहतास में वेटनरी डॉक्टर को मारी गोली, हालत गंभीर: मवेशी का इलाज करवाने के बहाने डॉक्टर को साथ ले गए अपराधी, सुनसान जगह पाकर मारी 3 गोलियांरोहतास 20 घंटे पहलेकॉपी लिंकप्रतीकात्मक तस्वीर।रोहतास में अपराधियों ने एक वेटनरी डॉक्टर को गोली मार दी। डॉक्टर को 3 गोली लगी। आननफानन में घायल को बिक्रमगंज करुणा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। डॉक्टरों का कहना है कि छाती और बाएं हाथ में गोली फंसी हुई है, जबकि सिर में लगी गोली को निकाल दिया गया है। उनकी हालत गंभीर है। घटना बिक्रमगंज अनुमंडल अंतर्गत कुसुमहरा गांव की है। सोमवार की अपराधी वेटनरी डॉक्टर नीतीश चौधरी को मवेशी का इलाज करवाने के बहाने बिशनभरपुर गांव के तरफ ले गए और सुनसान मिलते ही अपराधियों ने वेटनरी डॉक्टर को गोली मार दी।घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंच गई। नटवार थानेदार संतोष कुमार ने बताया कि वेटनरी डॉक्टर को किस वजह से गोली मारी गई है, इसका पता लगाया जा रहा है। अपराधियों की तलाश में छापेमारी चल रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है।बाइक सवार अपराधी मास्क लगाए हुए थे:स्थानीय लोगों के अनुसार वेटनरी डॉक्टर को गोली मारने वाले बाइक सवार अपराधी मास्क पहने हुए थे। पुलिस ने अपराधियों को पकड़ने के लिए पीछा भी किया लेकिन वे भाग निकले। पुलिस का कहना है कि जब अपराधियों के कहने पर वेटनरी डॉक्टर गाय के इलाज के लिए जा रहे थे तो हो सकता है कि वह उनको पहचानते हो और उनका कोई करीबी हो। घटना के बाद वेटनरी डॉक्टर के हाल जानने को उनके करीबियों के भीड़ अस्पताल पर उमड़ पड़ा है वही चिकित्सक डॉ. कामेंद्र सिंह ने जख्मी की हालत को गंभीर बताया है।


Source: Dainik Bhaskar May 31, 2021 14:40 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */