रोड़ी से भरे ट्रॉले के नीचे दबा गार्ड, मौत: ट्रॉले को रिवर्स करवा रहा था, तभी नाले में धंसकर पलटा, JCB से ट्रक को हटवा तो मिला गार्ड का शव - News Summed Up

रोड़ी से भरे ट्रॉले के नीचे दबा गार्ड, मौत: ट्रॉले को रिवर्स करवा रहा था, तभी नाले में धंसकर पलटा, JCB से ट्रक को हटवा तो मिला गार्ड का शव


Hindi NewsLocalRajasthanAlwarThe Incident Happened At Around 4 Am In Alwar City, When The Police Called JCB And Pulled Out The Young Man Buried Under The Roadblocks, He Was Found Dead. रोड़ी से भरे ट्रॉले के नीचे दबा गार्ड, मौत: ट्रॉले को रिवर्स करवा रहा था, तभी नाले में धंसकर पलटा, JCB से ट्रक को हटवा तो मिला गार्ड का शवअलवर 7 घंटे पहलेकॉपी लिंकवीडियोट्रॉले के नीचे दबा गार्ड।अलवर शहर में भवानी तौप सर्किल के निकट रविवार तड़के करीब चार बजे रोड़ियों से भरे ट्रॉले के नीचे दबने से चौकीदार की मौत हो गई। पुलिस ने JCB से रोड़ियों को हटाकर चौकीदार का शव निकलवा कर मॉर्च्युरी में रखवाया।पुलिस ने बताया कि रविवार तड़के करीब साढ़े 4 बजे सूचना मिली थी कि भवानी तौप पर चौपाटी की जगह बन रही बहुमंजिला इमारत के सामने चौकीदार रोड़ियों से भरा ट्रॉले के नीचे दब गया है। गार्ड वहां खड़े ट्रॉले को रिवर्स करवा रहा था। इसी दौरान ट्रॉले का टायर नाले में धंस गया, जिससे वह पलट गया। इस दौरान ट्रॉले के पास खड़ा गार्ड उसके नीचे दब गया। इसके बाद पुलिस ने JCB बुलाकर रोड़ियों काे हटवाया। तब तक नीचे दबे रूपबास निवासी करीब 20 साल के गजेंद्र जाटव की मौत हो गई थी। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी।मृतक गार्ड।अविवाहित है युवकपुलिस ने बताया कि मृतक युवक अविवाहित है। कोरोना महामारी में रोजगार का संकट सामने आया तो गार्ड की नौकरी करने लगा। उसके पिता लकवे से ग्रसित है। इस दौर में वह परिवार की रोजी-रोटी चला रहा था।ऐसे हुई दुर्घटनाअसल में भवानी तौप के पास सीवरेज लाइन डली हुई है। आसपास छोटा नाला भी है। इसके ऊपर से ओवरलोड ट्रॉला निकला तो टायर धंस गए। इसके बाद ट्रॉला पलट गया। रोड़ियां पीछे खड़े गार्ड पर के ऊपर गिर गई। वह मौके पर ही दब गया। जिसे कई घंटे बाद निकाला जा सका। गार्ड रोड़ी से भरे ट्रॉले को पीछे साइड में लगवा रहा था। तभी ट्रॉला अचानक उसके ऊपर गिर गया।


Source: Dainik Bhaskar July 18, 2021 04:37 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */