लगातार दूसरे महीने सर्विस सेक्टर में सुस्ती, लेकिन हायरिंग में हुआ इजाफा - जनवरी में 52.2 रहा PMIनई दिल्ली (बिजनेस डेस्क)। सर्विस सेक्टर में लगातार दूसरे महीने गिरावट आई है। जनवरी महीने में निक्केई इंडिया का पर्चेजिंग मैनेजर इंडेक्स (पीएमआई) 52.2 अंक रहा, जो पिछले तीन महीनों का निचला स्तर है।दिसंबर में यह 53.2 अंक था। यह लगातार दूसरा महीना है, जब सर्विस सेक्टर की गतिविधियों में सुस्ती आई है।हालांकि इस दौरान कंपनियों की तरफ से की जाने वाली हायरिंग में इजाफा हुआ है, लेकिन नए ऑर्डर में गिरावट देखी गई है।आईएचएस मार्किट की मुख्य अर्थशास्त्री पी डी लिमा ने कहा, 'ऐसे कुछ संकेत हैं, जो बता रहे हैं कि शॉर्ट टर्म में ग्रोथ की चमक फीकी पड़ सकती है, क्योंकि पिछले चार महीनों के दौरान मांग के मोर्च पर सबसे कमजोर स्थिति नजर आई है।'सर्वेक्षण के मुताबिक, सर्विस सेक्टर की गतिविधियों में सुस्ती की मुख्य वजह नए काम का धीमा विस्तार और बिक्री में कम बढ़ोत्तरी होना है। हालांकि, इस दौरान हायरिंग में तेजी आई है, जो तीन महीने का उच्चतम स्तर है।यह भी पढ़ें: मॉर्गन स्टैनली ने चेताया, नए FDI नियमों के कारण फ्लिपकार्ट से किनारा कर सकता है वॉलमार्टPosted By: Abhishek Parashar
Source: Dainik Jagran February 05, 2019 07:22 UTC