लाठियों से किया हमला: जमीन विवाद में अपनों ने ही बरसाई लाठियां, एक महिला सहित 6 लोग घायल, दो की हालत गंभीर - News Summed Up

लाठियों से किया हमला: जमीन विवाद में अपनों ने ही बरसाई लाठियां, एक महिला सहित 6 लोग घायल, दो की हालत गंभीर


Hindi NewsLocalRajasthanPaliIn Land Dispute, Loved Ones Rained Sticks, Six Injuredलाठियों से किया हमला: जमीन विवाद में अपनों ने ही बरसाई लाठियां, एक महिला सहित 6 लोग घायल, दो की हालत गंभीरपाली। 11 घंटे पहलेकॉपी लिंकमारपीट में घायल युवक।जिले के सादड़ी थाना क्षेत्र के लाटाड़ा गांव में खेत में जाने के रास्ते के विवाद को लकेर परिवार के ही लोगों ने अपनों पर ताबड़तोड़ लाठियां बरसाई। जिसमें एक महिला सहित छह जने घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए सादड़ी अस्पताल लाया गया हैं। जहां से गंभीर घायल दो जनों को रेफर किया गया। घटना को लेकर घायल लाटाड़ा निवासी सकाराम पुत्र रूपाराम जणवा चौधरी ने 4-5 अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दी।मारपीट में घायल वृद्धा को संभालते परिजन।सादड़ी थानाप्रभारी सूरजपाराम जाखड़ ने बताया कि लाटाड़ा निवासी नवीबाई पत्नी रूपाराम चौधरी, मालाराम पुत्र रूपाराम जणवा चौधरी, सकाराम पुत्र रूपाराम, कुपाराम पुत्र रूपाराम, बाबूलाल पुत्र रूपाराम चौधरी जो अपने खेत पर काम कर रहे थे। तभी लाटाड़ा निवासी कलाराम पुत्र मोतीराम जणवा चौधरी सहित 4-5 जने एकराय होकर हाथों में लाठिया लेकर आए और मालाराम व नवीबाई पर ताबड़तोड़ लाठियों से वार किए। उन्हें बचाने आए सकाराम, कुपाराम, बाबूलाल व मांगीलाल भी घायल हो गए। घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए। इस दौरान हमलावर मौके से भाग निकले। सूचना पर हेड कांस्टेबल रघुवीर मीणा मौके पर पहुंचे तथा घायलों को सादड़ी अस्पताल भर्ती करवाया। जहां गम्भीर रूप से घायल मालाराम व नवीबाई को रैफर किया गया।


Source: Dainik Bhaskar June 12, 2021 17:15 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */