लालच पड़ सकती है भारी: कमाई के चक्कर में कोविड नियमाें का पालन नहीं कर रहे दुकानदार, सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ रही धज्जियां - News Summed Up

लालच पड़ सकती है भारी: कमाई के चक्कर में कोविड नियमाें का पालन नहीं कर रहे दुकानदार, सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ रही धज्जियां


Hindi NewsLocalDelhi ncrFaridabadHaryana Coronavirus; COVID Violations By Shopkeepers In FaridabadAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपलालच पड़ सकती है भारी: कमाई के चक्कर में कोविड नियमाें का पालन नहीं कर रहे दुकानदार, सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ रही धज्जियांफरीदाबाद 10 घंटे पहलेकॉपी लिंकपुलिस प्रशासन को भीड़ नजर नहीं आ रही है।प्रशासन के तमाम आदेश के बाद भी शहर के कई दुकानदार कोविड नियमाें का पालन नहीं कर रहे हैं। बाजारों में सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाई जा रही है। हैरानी की बात ये है कि इंसीडेंट कमांडर, पुलिस और अन्य अधिकारियों को भीड़ नजर नहीं आ रही है। यही हालात रहे तो संक्रमण को रोक पाना संभव नहीं होगा। संक्रमण से बचना है तो खुद कोविड नियमाें का पालन करना होगा। शनिवार को ओल्ड फरीदाबाद और सेक्टर 29 सब्जी मंडी से डराने वाली तस्वीरें सामने आई। किराने व सब्जी की दुकानों पर लोगाें की भीड़ जमा रही।बता दें कि कोरोना संक्रमण की रफ्तार को देखते हुए प्रशासन ने व्यापारी संगठनों से कोविड नियमाें का सख्ती से पालन करने का आदेश दिया है। लेकिन कई दुकानदार कमाई करने के चक्कर में अपनी दुकानों पर कोई नियम लागू नहीं कर रहे। सबसे बुरा हाल ओल्ड फरीदाबाद का है। यहां शनिवार को कई दुकानों में लोगाें की भीड़ जमा रही। लोग किराने की दुकान में एक दूसरे से सटकर खड़े रहे। दुकानदार सामान बेचने में लगा रहा। यही हाल सेक्टर 29 सब्जी मंडी का रहा। लेकिन दोनों बाजारों में कहीं पुलिसकर्मी नजर नहीं आए। व्यापारी नेता रामजुनेजा का कहना है कि इस संबंध में दुकानदारों से बात की जाएगी। यदि नहीं माने तो उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस प्रशासन से भी बात की जाएगी।


Source: Dainik Bhaskar May 08, 2021 10:41 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */