लालू की नाती के साथ खूबसूरत तस्वीरें: कल जब सबकी निगाहें मोदी कैबिनेट विस्तार पर थी, तब लालू नाती के साथ जंगल लव खेल रहे थे - News Summed Up

लालू की नाती के साथ खूबसूरत तस्वीरें: कल जब सबकी निगाहें मोदी कैबिनेट विस्तार पर थी, तब लालू नाती के साथ जंगल लव खेल रहे थे


Hindi NewsLocalBiharLalu Prasad Playing Jungle Love With Grand Son In Delhi; Misa Bharti Share Photos On Social Media; Lalu Latest Newsलालू की नाती के साथ खूबसूरत तस्वीरें: कल जब सबकी निगाहें मोदी कैबिनेट विस्तार पर थी, तब लालू नाती के साथ जंगल लव खेल रहे थेपटना 3 घंटे पहलेकॉपी लिंकनाती के साथ जंगल लव खेलते लालू प्रसाद।एक तरफ पूरे देश की नजर बुधवार को मंत्रिमंडल विस्तार पर थी। नीतीश कुमार का लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) का मिशन-2 सफल होने को था, जब पशुपति पारस को केन्द्र में मंत्री बनाया जा रहा था। दूसरी तरफ राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो लालू यादव अपने अंदाज में जिंदगी के मजे ले रहे थे। सियासी उलटफेर से दूर लालू अपने नाती के साथ खेलते दिखे।लालू प्रसाद की बड़ी बेटी और राज्यसभा सांसद डॉ. मीसा भारती ने सोशल मीडिया पर नाती के साथ लालू की खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीर में दिख रहा है कि मीसा भारती का बेटा बंदर की ड्रेस में है। लालू उसे डराने की कोशिश कर रहे हैं। नाना-नाती के बीच जंगल लव का खेल चला।दिल्ली में नाती के साथ लालू प्रसाद।हंसी खेल के पलों को चुराने की कला में माहिर लालू यादवफोटो में लालू प्रसाद के नाती यानी मीसा भारती के बेटे ने कार्टून वाला एनिमल ड्रेस पहन रखा है। लालू प्रसाद उसे डराने वाले अंदाज में हाथ की मुद्रा के साथ दिख रहे हैं। नाती ने बंदर वाला ड्रेस पहन रखा है। मीसा ने फेसबुक पर लिखा है- 'नाना और नाती की ये देखो यारी, सबसे न्यारी, सबसे प्यारी!' मीसा आगे लिखती हैं- 'जिंदगी की समस्याओं और तनावों के भंवर जाल से हंसी-खेल के कुछ पलों को चुरा लाने की कला को ही जिंदादिली का नाम दिया गया है। पापा इस हुनर के माहिर खिलाड़ी हैं!' कई बीमारियों के बावजूद जिंदादिल हैं लालू प्रसादलालू प्रसाद के बारे में जानकारी है कि वे 16 तरह की बीमारियों से ग्रस्त हैं। इसमें दिल की बीमारी और किडनी की बीमारी सबसे गंभीर है। निमोनिया होने पर उनकी स्थिति काफी नाजुक हो गई थी। डॉक्टर तो इन बीमारियों को संभाल ही रहे हैं लेकिन खुद लालू प्रसाद अब या तो जान-बूझकर खुद को दूर रख रहे हैं या फिर बेटे के हाथों में गद्दी सौंप निश्चिंत हो गए हैं।


Source: Dainik Bhaskar July 08, 2021 04:31 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */